संत सम्राट सदगुरु कबीर साहब जी का 629 वां प्राकट्य महोत्सव 29 जून को
संत सम्राट सदगुरु कबीर साहब जी का 629 वां प्राकट्य महोत्सव 29 जून को
देश भर के 21 चयनित प्रतिभागी को मिलेगा कबीर कोहिनूर सम्मन 2026
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
बड़ी खाटू। अखिल भारतीय कबीर मठ सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान (बड़ी खाटू) के तत्वावधान में 29 जून 2026 को विश्व वंदनीय संत सम्राट सदगुरु कबीर साहब जी का 629 वां प्राकट्य महोत्सव (कबीर जयंती) पर आयोजित किया जाएगा।

संस्थान के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत डॉ नानकदास जी महाराज द्वारा प्रेषित जानकारी के अनुसार, इस गरिमामयी सम्मान समारोह के लिए इस बार देश भर से कुल 21 चयनित प्रतिभागी ही भाग ले सकेंगे।
यह सम्मान उन विशेष विभूतियों को दिया जाएगा जिन्होंने समाज सेवा, कबीर दर्शन और मानवता के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य किए हैं। महाराज श्री ने बताया कि संस्था का उद्देश्य राष्ट्र हित में कबीर साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना और समाज की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित करना है।