क्षत्रिय मेवाड़ा कलाल समाज विकास संस्था का शिक्षा एवं संस्कार शिविर सम्पन्न
क्षत्रिय मेवाड़ा कलाल समाज विकास संस्था का शिक्षा एवं संस्कार शिविर सम्पन्न
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। क्षत्रिय मेवाड़ा कलाल समाज विकास संस्था, सोजत परगना की ओर से समाज के विद्यार्थियों में शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय आवासीय शिक्षा एवं संस्कार शिविर का गुरुवार को समापन हुआ। यह शिविर 18 मई से 22 मई तक सियाट समाज भवन में आयोजित किया गया। सोजत परगना अध्यक्ष श्री जगदीश मेवाड़ा ने बताया कि शिविर में 14 से 25 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 78 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों के लिए पूर्णतः आवासीय व्यवस्था की गई थी, जबकि छात्राओं हेतु पाच दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा, नैतिक संस्कार, व्यक्तित्व विकास एवं समाज के गौरवशाली इतिहास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया गया तथा देशभक्ति मुवी एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में शिक्षक श्री सुरेश मेवाड़ा का समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विशेष सम्मान किया गया। पुष्कर अध्यक्ष श्री ललित मेवाड़ा ने समाज के इतिहास एवं परंपराओं पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से समाजहित में आगे आने का आह्वान किया। समापन समारोह में शिविर में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं का समाज के भामाशाहों द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री बाबूलाल मेवाड़ा, संभाग अध्यक्ष श्री अंबालाल सोलंकी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विजयराज मेवाड़ा, संयोजक श्री हीरालाल मेवाड़ा, पूर्व अध्यक्ष श्री चंपालाल रामासनी, प्रधानाचार्य श्री महेंद्र मेवाड़ा, सचिव श्री राजेंद्र मेवाड़ा, जिला उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर मेवाड़ा, जैतारण परगना अध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र मेवाड़ा, 21 खेड़ा अध्यक्ष श्री गणपतलाल मेवाड़ा, नौगांव अध्यक्ष श्री नैनालाल मेवाड़ा, कैलाश मेवाड़ा बगड़ी, सुरेश मेवाड़ा, शक्ति सिंह मेवाड़ा, कोषाध्यक्ष पारसमल मेवाड़ा, घीसुलाल मेवाड़ा बोयल, राजेंद्र मेवाड़ा खोखरा, पुरुषोत्तम मेवाड़ा, मीडिया प्रभारी भरत मेवाड़ा, मुकेश मेवाड़ा, घेवर मेवाड़ा, सोजत रोड इकाई अध्यक्ष रामचंद्र मेवाड़ा, बगड़ी इकाई अध्यक्ष महेंद्र मेवाड़ा, ओमप्रकाश मेवाड़ा, इंद्रचंद्र मेवाड़ा, तेजराज मेवाड़ा, बाबूलाल मेवाड़ा, विजय राज मेवाड़ा, गौपुत्र दिनेश मेवाड़ा, रमेश मेवाड़ा, ताराचंद मेवाड़ा, भूराराम मेवाड़ा, प्रहलाद मेवाड़ा, मातृशक्ति गायत्री मेवाड़ा सोजत, चंद्रा मेवाड़ा, गुड़िया गांव, ऊना गुजरात, ममता मेवाड़ा धुंधला, संतोष मेवाड़ा धुंधला, डिपल मेवाड़ा पाली एवं शोभा मेवाड़ा सोजत सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, समाजबंधु एवं बालक-बालिकाएं उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन पर समाजजनों ने संस्था के पदाधिकारियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।