पाली से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा आज से शुरू, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

पाली /शहरवासियों का वर्षों पुराना इंतजार अब आखिरकार खत्म होने जा रहा है। भुज-दिल्ली डेली एक्सप्रेस आज शुक्रवार 22 मई से शुरू होने जा रही है। इस ऐतिहासिक मौके को लेकर पाली रेलवे स्टेशन पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव स्वयं मौजूद रहेंगे और ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इस कार्यक्रम को लेकर पाली रेलवे स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया गया है। रेलवे प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ और जोधपुर रेल मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी,भाजपा जिलाध्यक्ष सुनिल भंडारी ने भी स्टेशन पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद पीपी चौधरी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख तथा भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
पाली शहर के लोग लंबे समय से दिल्ली के लिए रात्रिकालीन सीधी ट्रेन सेवा की मांग कर रहे थे। गत वर्ष पाली दौरे के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शहरवासियों को जल्द सीधी ट्रेन शुरू करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद पीपी चौधरी और पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने कई बार रेल मंत्री से मुलाकात कर ट्रेन जल्द शुरू करने की मांग उठाई।
आखिरकार अब पाली को दिल्ली से सीधा रेल संपर्क मिलने जा रहा है। इससे न केवल आम यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि पाली के व्यापारियों का भी देश की राजधानी दिल्ली से सीधा जुड़ाव मजबूत होगा। रेलवे स्टेशन पर पालीवासी रेल मंत्री का भव्य स्वागत कर आभार ज्ञापित करेँगे। भुज से चलकर दिल्ली जाने वाली नई ट्रेन 19403 रात 22.48पाली मारवाड़ स्टेशन पहुंचेगी एवं 22.53 पर दिल्ली के लिए रवाना होगी वापसी में दिल्ली भुज रेल सांय 5.45 बजे पाली आएगी एवं सांय 5.50 बजे भुज के लिए प्रस्थान करेगी। पाली से दिल्ली एवं भुज सीधी रेल सेवा मिलने से व्यापारियों व यात्रियों में हर्ष व्याप्त हुआ हैं। अब पाली से सीधी मुंबई ट्रेन की मांग उठने लगी हैं।