सोजत के कवि रुचिर आज जयपुर में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में करेंगे शिरकत

सोजत के कवि रुचिर आज जयपुर में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में करेंगे शिरकत

सोजत के कवि रुचिर आज जयपुर में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में करेंगे शिरकत

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत । हिंदी व राजस्थानी के कवि-लेखक नवनीत राय 'रुचिर' रविवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जयपुर में पिंक सिटी प्रेस क्लब में आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में अपनी भागीदारी निभाएंगे । स्वतन्त्रता सेनानी स्व. श्री श्यामराय भटनागर पत्रकारिता साहित्य शोध संस्थान द्वारा आयोजित इस कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय कवि इकराम राजस्थानी, बनज कुमार बनज, गोविंद भारद्वाज, ममता मंजुला, जुल्फिकार नसीराबादी, नवनीत राय 'रुचिर' आदि कविता पाठ करेंगे । इस अवसर पर देश के ख्यातनाम पत्रकारों एवं साहित्यकारों का सम्मान भी किया जाएगा । यह जानकारी रुचिर विद्या साहित्य समिति, सोजत के अध्यक्ष शिक्षाविद् बसंत लखावत ने जयपुर के लास्ट टर्मिनल मीडिया समूह के प्रमुख संपादक एवं कार्यक्रम संयोजक अशोक भटनागर के हवाले से दी