शिव विधायक भाटी ने स्वयं पर उड़ेला पेट्रोल
भाटी ने स्वयं पर उड़ेला पेट्रोल बाड़मेर /मजदूरों के हक की लड़ाई को लेकर बाड़मेर कलेक्ट्रेट के बाहर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने बड़ा कदम उठाते हुए पुलिस द्वारा वाहनों को रोकने पर अपने ऊपर पेट्रोल डाल दिया। साथ में चल रहें लोगों ने भाटी के कपड़े पोछे।धरना स्थल पर मजदूरों की मांगों को लेकर आक्रोश जताते हुए रविन्द्र सिंह भाटी ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर विरोध प्रदर्शन किया।
मौके पर मौजूद प्रशासन और पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। प्रदर्शन स्थल पर भारी संख्या में समर्थक और मजदूर मौजूद रहे। मजदूरों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिसके विरोध में आंदोलन लगातार जारी है।
Sunil Dutt Trivedi