वेद-वेदांग संस्थान शिविर में दी जा रही संस्कृत वैदिक शिक्षा
वेद-वेदांग संस्थान शिविर में दी जा रही संस्कृत वैदिक शिक्षा
जोधपुर / वेद-वेदांग संस्थान शिविर में पंडित जीवन किशोर जोशी मार्तण्ड के सानिध्य में छात्रों को संस्कृत वैदिक शिक्षा दी जा रहीं हैँ । सोमवार सें शुरू हुए शिविर में गणेश स्मरण, सरस्वती पूजन सिखाया गया। मंगल वार को गुरु पूजन संध्या वाचन सिखाया गया।
वेद-वेदांग संस्थान द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन शिविर का 18 मई को शुभारंभ सह-आचार्य पं. रोहित जोशी एवं सचिव अश्विनीकुमार दवे के सान्निध्य में प्रारम्भ किया गया ।यह शिविर एक माह तक केसरबाई का नोहरा ब्रह्मपुरी में संचालित होगा।पं. रोहित जोशी द्वारा नियमित कक्षाएँ ली जायेगी जिसमें अश्विनी कुमार दवे का सहयोग प्राप्त होगा । पंडित जीवन किशोर जोशी ने इस सत्र का लाभ प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक बालकों- बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिये प्रेरित करने की अभिभावकों सें अपील की हैं ताकि सनातम धर्म के बारे जानकारी एवं संस्कृत पूजा पदति का ज्ञान हो सके।
Sunil Dutt Trivedi