सिवायचक भूमि पर निर्माणाधीन मकान दीवार पर कार्यवाही कर करीब 3 बीघा भूमि अतिक्रमण मुक्त की
सिवायचक भूमि पर निर्माणाधीन मकान दीवार पर कार्यवाही कर करीब 3 बीघा भूमि अतिक्रमण मुक्त की
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। तहसील सोजत प्रशासन ने मंगलवार 19-5-26 को सोजत तहसील के देवली हुल्ला पटवार मंडल में सिवायचक भूमि पर कब्जा कर ईंटो व पट्टियों से बनाये जा रहे मकान और करीब 3 बीघा में बनाई दीवार को ध्वस्त कर कार्यवाही की ।
पूर्व में अतिकर्मी को तहसीलदार सोजत द्वारा कारावास की सजा भी की जा चुकी है । बावजूद इसके अतिकर्मी लगातार सरकारी भूमि पर नए अतिक्रमण कर रहा था । जिसे कई बार स्थानीय थाना द्वारा राजस्व विभाग द्वारा पाबंद भी किया गया । इसके बाद भी अतिकर्मी के हौसले बुलंद थे , रात में चोरी छिपे नया निर्माण कर लेता था ।

मंगलवार को तहसीलदार डॉ दिलीप सिंह ने मय जापता थाना बगडी नगर व थाना सोजत रोड मौके पर पहुँच कर जेसीबी द्वारा निर्माणाधीन मकान व दीवार को ध्वस्त किया । कार्यवाही में भू अभिलेख निरीक्षक राजू सिंह राठौड़, सम्पतलाल , पटवारी मेजर सिंह , संजय मेवाडा, सुनील सिंदल, पूनम चौधरी उपस्थित रहे ।
सोजत प्रशासन लगातार अतिक्रमण पर कार्यवाही कर रहा है जिससे अतिकर्मियों के हौसले पस्त है ।