शिक्षा के साथ साथ जीवन मूल्य की भी शिक्षा दे ताकी आगे उनके विकास के क्षेत्र में काम आए भजनलाल शर्मा 

शिक्षा के साथ  साथ जीवन मूल्य की भी शिक्षा दे ताकी आगे उनके विकास के क्षेत्र में काम आए   भजनलाल शर्मा 
Photo the bhaswar times (dk@pali)

शिक्षा के साथ - साथ जीवन मूल्य की भी शिक्षा दे ताकी आगे उनके विकास के क्षेत्र में काम आए :- भजनलाल शर्मा 

मुख्यमंत्री तखतगढ़ में 6 करोड की लागत से निर्मित आदर्श विद्या मंदिर भवन का हुआ लोकार्पण किया गया साथ में भामाशाहो को बधाई दी।

पाली, पाली जिले के उपखण्ड सुमेरपुर क्षेत्र के तखतगढ़ में मुख्यमंत्री का दौरा रहा जिसमें भामाशाह मणिलाल राय गांधी परिवार द्वारा निर्मित आदर्श विद्या मंदिर के नवीन भवन का मुख्य्मंत्री ने फिता काटकर इनोग्रेसन किया इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि एवम भामाशाह परिवार मोजूद रहे।

 कार्यक्रम मंच पर मुख्य्मंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज रायगांधी परिवार ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया है । आने वाली युवा पीढ़ी आपके योगदान को याद करेंगी। इसी दौरान शिक्षा के लिए केंद्र सरकार  द्वारा नई - नई योजना ला रही है। शिक्षा निधि योजना से युवा पीढ़ी सबल बनाने में योगदान करेंगी। कक्षा1से 8तक के छात्र - छात्राओ के एक हजार छात्रवर्ती की सुविधा एवम राजस्थान के प्रति संभाग में आई. टी. आई. के क्षेत्र में राजस्थान ईनस्ट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी , मेडिकल आदि की स्थापना कर रहे हैं। जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। केंद्र सरकार एक करोड़ की लागत से बने अल्ट्रा इनोवेशन स्टूडियो  आदि सुरु कर रहे हैं। इनके अलावा भी केंद्र सरकार द्वारा अनेकों योजना है जनता, युवा पीढ़ी के लिए ला रहे हैं। जिससे शिक्षा का विस्तार, युवा को रोज़गार के अवसर प्रधान होंगे 

अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षको से अपिल करता हु शिक्षा के साथ - साथ जीवन मूल्य की भी शिक्षा दे ताकी आगे उनके विकास के क्षेत्र में काम आए।