जैन साध्वी डॉ. विद्युत्प्रभा का जोधपुर में शुभ आगमन

जैन साध्वी डॉ. विद्युत्प्रभा का जोधपुर में शुभ आगमन

*जैन साध्वी डॉ. विद्युत्प्रभा का जोधपुर में शुभ आगमन 

जोधपुर /पूज्य खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत जिन मणिप्रभ सूरीश्वर म.सा. की आज्ञानूवर्तिनी प. पूज्या बहिन म.सा. डॉ. विद्युत्प्रभा  म.सा. आदि ठाणा का जोधपुर शहर में आज रविवार 17 मई 2026 को शुभ आगमन :हुआ।   बनाड़ रोड स्थित लौंढो की प्याऊ विहार धाम से पाल रोड़ स्थित खरतरगच्छ भवन अशोक उद्यान के पास, पाल रोड़ पर पधारे , आपका काफी वर्षों के बाद जोधपुर आगमन हुआ है, इस कारण संघ समाज के सभी सदस्यों में अपार खुशी का माहौल है, श्री संघ के अध्यक्ष राजेंद्र भंसाली ने बताया कि इस शुभ अवसर पर श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ द्वारा 18, 19 मई को खरतरगच्छ भवन में सुबह 9 से 10 बजे तक 'आध्यात्मिक प्रवचन माला' का आयोजन रखा गया है । प्रवचन की तैयारियों में लगे विवेक भंसाली, दीपक धारीवाल ने बताया कि इनके प्रवचन माला के बाद दोपहर में स्वाध्याय क्लास बच्चों की क्लास प्रतिक्रमण आदि धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न होंगे।