शॉर्ट सर्किट से लगी शू स्टोर में आग  कड़ी मेहनत के बाद दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू 

शॉर्ट सर्किट से लगी शू स्टोर में आग   कड़ी मेहनत के बाद दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू 

शॉर्ट सर्किट से लगी शू स्टोर में आग 

कड़ी मेहनत के बाद दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। स्थानीय राजपोल गेट स्थित पूजा शूज स्टोर में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई और आग की लपटे तेजी से फैलने लगी। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
देखते ही देखते दुकान में रखा जूते-चप्पलों सहित अन्य सामान धू-धू कर जलने लगा। इस आगजनी में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।


घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दुकान की दीवारें और पत्थर तक टूटकर गिरने लगे। आसपास के व्यापारियों और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार दुकान से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद आग की लपटें तेजी से फैल गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया तथा आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोका, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के दौरान भारी तादाद में लोग मौके पर जमा हो गए।