तीन दिवसीय “क्रिमिन ल ड्राफ्टिंग वर्कशॉप” का हुआ आयोजन
तीन दिवसीय “क्रिमिन ल ड्राफ्टिंग वर्कशॉप” का हुआ आयोजन जोधपुर /जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के विधि संकाय के निमित्त एलडीसी क्लब (लिटरेरी एंड डिबेट क्लब) द्वारा तीन दिवसीय “क्रिमिन ल ड्राफ्टिंग वर्कशॉप” का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को एफआईआर दर्ज करने से लेकर न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत करने एवं अंतिम प्रक्रिया तक की सम्पूर्ण जानकारी प्रायोगिक रूप से प्रदान की गई। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक नहीं बल्कि व्यावहारिक कानूनी ज्ञान उपलब्ध कराना था।
विधि संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर सुनील आसोपा ने बताया कि कार्यक्रम के समापन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में पूरण कुमार शर्मा (डीजे सेशन जज), जोधपुर उपस्थित रहे। साथ ही जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने इस कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी अधिवक्ताओं को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर मुख्य वक्ता के रूप में एडवोकेट कुलदीप सिंह राठौर उपस्थित रहे। द्वितीय दिवस पर एडवोकेट सुरेश जोशी एवं एडवोकेट कमल सिंह राठौर ने विद्यार्थियों को क्रिमिनल ड्राफ्टिंग एवं न्यायिक प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। तृतीय दिवस पर एडवोकेट विपुल सोनी ने विद्यार्थियों को कोर्ट प्रक्रिया एवं ड्राफ्टिंग के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया।
कार्यक्रम में प्रथम स्थान किरण कवर ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान अनामिका रणवा ने एवं तृतीय स्थान सुरेंद्र देवासी ने प्राप्त किया।लिटरेरी एंड डिबेट क्लब कन्वेनर आकाश सांखला एवं को-कन्वेनर कोमल जांगिड़ कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम ट्रेज़र यश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को न्यायिक प्रक्रिया की व्यावहारिक समझ प्रदान की गई, जिससे उन्हें भविष्य में अधिवक्ता एवं विधि व्यवसाय में विशेष सहायता प्राप्त होगी।