झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर कार्यक्रम
झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर कई कार्यक्रमों का धूमधाम से आयोजन
झांसी की रानी आदर्श महान वीरांगना और प्रेरणादायक व्यक्तित्व - डॉ सुमन रावलोत
पाली । राष्ट्र सेविका समिति द्वारा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर धूमधाम से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस बार कार्यक्रमों को शाखा स्थल से लेकर विद्यालयों, सेवा बस्तियों, कॉलेजों और अपार्टमेंट तक विस्तारित किया गया। प्रांत कार्यवाहिका डॉक्टर सुमन ने झांसी की रानी को आदर्श, महान वीरांगना और प्रेरणादायक व्यक्तित्व बताया।
पाली विभाग में श्रीमती सुमन पुरोहित, अंजना सराफ और चंद्र किरण के नेतृत्व में कार्यक्रमों का सफल संचालन हुआ। विद्यालयों में प्रश्नोत्तरी स्केच बनाना नृत्य रूपांतरण नाटकों का मंचन एवं देशभक्ति गीतों के माध्यम से बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाई गई। झांसी की रानी के जीवन परिचय व उनके साहस को बच्चों और युवाओं तक पहुंचाना मुख्य उद्देश्य था।
कार्यक्रमों में बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कार्य करते हुए झांसी की रानी के बलिदान, संघर्ष और नेतृत्व की कहानियों से प्रेरित किया गया। पाली के सभी जिलों में भी इन्हीं कार्यक्रमों की सफलता रही। प्रमुख कार्यक्रम रुकमादेवी बी एड कॉलेज रूप रजत स्कूल ज्योति विद्या मंदिर, विजय पब्लिक स्कूल, बी.एड कॉलेज सरस्वती विद्यालय, राज पब्लिक स्कूल और विभिन्न शाखा स्थलों पर आयोजित हुए। यह आयोजन राष्ट्रशक्ति में तलवार और कलम दोनों की महत्ता को दर्शाता है जहां शारीरिक और बौद्धिक शक्ति दोनों को मजबूत करने पर बल दिया गया।
राष्ट्र सेविका समिति ने सभी सहभागी विद्यालय परिवारों और सेविकाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा आगे भी इसी प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया है। इस आयोजन के माध्यम से झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के आदर्श और साहस को जीवंत रखा गया है, जो युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार की छात्र-छात्राओं प्रिया तृप्ति चतुर्वेदी खुशी लखारा, लक्ष्मी कोमल मंजू सिरवी नवरत्न सहित कई सेविकाए उपस्थिति रही।