ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत परिजनों में आक्रोश

जोधपुर, / शहर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दिव्यांशु पुत्र कुलदीप प्रजापत को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गईं घटना गुरुवार रात्रि की हैं।जोधपुर में शताब्दी सर्किल की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दिव्यांशु को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद उन्हें उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वर्तमान में मृतक का शव एम्स की मोर्चरी में रखा गया हैं है।
इस दुखद एवं हृदयविदारक घटना के विरोध में सर्व समाज की ओर से कुमार प्रजापति समाज के तत्वावधान में मोती मार्केट, झालामंड चौराहा पर विशाल धरना एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरने में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया।
धरना स्थल पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि शहर में भारी वाहनों की लापरवाही, यातायात नियंत्रण की कमी एवं प्रशासनिक उदासीनता के कारण लगातार निर्दोष लोगों की जान जा रही है। प्रशासन यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई करता तो इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सकता था।
धरने के माध्यम से प्रशासन एवं राज्य सरकार के समक्ष
मृतक आश्रित परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने,
परिवार के एक सदस्य को संविदा पर सरकारी नौकरी देने
जिला परिवहन अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने एवं
झालामंड चौराहा से गौरव होटल डांगियावास तक संबंधित ड्यूटी अधिकारियों एवं जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों को निलंबित करने के साथ
संबंधित पुलिस बीट अधिकारी के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई करते हुए निलंबन करने की मांग की ।
शताब्दी सर्किल से गौरव उन्होंने होटल तक सड़क सुरक्षा हेतु बैरिकेट्स, स्पीड ब्रेकर एवं सुरक्षा बैरियर लगाने
गौरव होटल क्षेत्र में पुलिस चौकी एवं नाका व्यवस्था पुनः तत्काल प्रभाव से प्रारंभ करने की भी मांग की ।
धरने में उपस्थित समाज प्रतिनिधियों एवं सर्व समाज के लोगों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक मृतक आश्रित पीड़ित परिवार की मांगों पर ठोस एवं लिखित सहमति नहीं दी जाती, तब तक एम्स की मोर्चरी से मृतक दिव्यांशु प्रजापत का शव नहीं उठाया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह केवल एक परिवार की लड़ाई नहीं बल्कि आमजन की सुरक्षा एवं न्याय की लड़ाई है। यदि प्रशासन ने शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पुखराज प्रजापति, दयालराम प्रजापत, सुमेरराम प्रजापत, सुरेश प्रजापत, गेवराम प्रजापत सहित सैकड़ों की संख्या में सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पुखराज प्रजापति, दयालराम प्रजापत, सुमेरराम प्रजापत, सुरेश प्रजापत, गेवराम प्रजापत सहित सैकड़ों की संख्या में सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।