भांडारेज में नगर पालिका की लापरवाही महात्मा गांधी स्कूल के सामने खुले नाले में गिरा बछड़ा

Negligence,Municipality,Bhandarej,Calf,fell,into,open,drain,in,front,Mahatma,Gandhi,School

भांडारेज में नगर पालिका की लापरवाही महात्मा गांधी स्कूल के सामने खुले नाले में गिरा बछड़ा
नाले में गिरे बछड़े को बाहर निकालते स्थानीय युवा और बच्चे

भांडारेज नगर पालिका की लापरवाही: महात्मा गांधी स्कूल के सामने खुले नाले में गिरा बछड़ा

दौसा। भांडारेज कस्बे में नगर पालिका की घोर लापरवाही के कारण महात्मा गांधी स्कूल के सामने बना खुला नाला आमजन और मवेशियों के लिए खतरा बन गया है। शुक्रवार सुबह इसी नाले में एक आवारा गाय का बच्चा गिर कर फंस गया। 

स्थानीय युवाओं ने बछड़े को निकालने के लिए तुरंत मदद की। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद सभी ने मिलकर बछड़े को नाले से बाहर निकाल लिया। 

ग्रामीणों का कहना है कि नगर पालिका ने नाला तो बनवा दिया। लेकिन उसे ढका नहीं गया। नाले के चारों तरफ कचरा और गंदगी पड़ी है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यह नाला महात्मा गांधी स्कूल के ठीक सामने है। ऐसे में स्कूल आते-जाते छोटे बच्चे भी कभी भी इसमें गिर सकते हैं।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नाला निर्माण के लिए ठेकेदारों द्वारा नगर पालिका से पूरा भुगतान उठा लिया गया है। लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया गया। 

ग्रामीणों ने नगर पालिका एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि नाले को तुरंत ढका जाए और लापरवाह ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाए। ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।