कल कांग्रेस का कैंडल मार्च , दौसा विधायक ने कार्यकर्ताओं से की भागीदारी की अपील
Yesterday,Congress,candle,march,Dausa,MLA,appealed,workers,for,participation
कल कांग्रेस का कैंडल मार्च, दौसा विधायक ने कार्यकर्ताओं से की भागीदारी की अपील
दौसा। NEET और CBSE परीक्षाओं में अनियमितताओं और दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित अत्याचार के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में दौसा जिला कांग्रेस कमेटी आज कैंडल मार्च निकालेगी।
दौसा विधायक डीसी बैरवा ने वीडियो जारी कर कार्यकर्ताओं को संदेश जारी कर कहा कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव और छात्रों को न्याय दिलाने के लिए यह जनआंदोलन जरूरी है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग दोहराई।
बैरवा ने कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को जवाबदेह बनाना हमारा कर्तव्य है।
कैडल मार्च 25 जुलाई 2026, शुक्रवार को 6:30 बजे नेहरू गार्डन से शुरू होकर गांधी तिराहा दौसा पर समाप्त होगा। विधायक ने सभी ब्लॉक, मंडल और जिला पदाधिकारियों सहित आम कार्यकर्ताओं से अधिक अधिक से संख्या में पहुंचकर छात्रों की आवाज बुलंद करने का आग्रह किया है।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह मार्च सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि शिक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग का प्रतीक है।