आल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी ने किया राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान इंतखाब आलम को बनाया प्रदेश अध्यक्ष
आल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी ने किया राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान इंतखाब आलम को बनाया प्रदेश अध्यक्ष
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
जोधपुर। आल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी ने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है मध्य प्रदेश के इंदौर जिला अध्यक्ष इमरान खान के कार्यालय में मीटिंग आयोजित कर निर्णय लिया गया कि राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष के पद पर इंतखाब आलम को नियुक्त किया जाये मध्य प्रदेश यूनिट के प्रवक्ता अलहाज साबिर हुसैन साबरी के इंदौर स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकित खान ने सोसायटी की जानिब से नियुक्तिपत्र सौंप कर स्मृति चिन्ह और शाल ओढ़ाकर मुबारकबाद दी साथ ही जोधपुर जिला इकाई अध्यक्ष सैयद आरिफ अली को प्रदेश महासचिव किया साथ ही हाजी सैयद आरिफ अली, शहजाद अंसारी, मशरुर खान, गुलाम सफदर, को एजाज नामा व शाल ओढ़ाकर इस्तकबाल किया गया, इस मौके पर इंदौर के प्रोफेसर एम.असद, प्रोफेसर अनीस सिद्दीकी, सोसायटी के प्रदेश महासचिव सैयद लियाकत हुसैन ग्वालियर, ग्वालियर से मोहम्मद शाहिद, इमरान खान, मोहम्मद उबैद अहमद रहमानी, आदि मौजूद रहे