जयकारे लगाते हुए भैरू बाबा की द्वितीय विशाल कलश और ध्वज पद यात्रा रवाना हुई
While,cheering,Bhairu,Babasecond,huge,Kalash,and,flag,march,left
जयकारे लगाते हुए भैरू बाबा की द्वितीय विशाल कलश व ध्वज पद यात्रा रवाना हुई
दौसा। बालाजी मंदिर धनावड़ से रविवार को भैरू बाबा की द्वितीय विशाल कलश व ध्वज पद यात्रा रवाना हुई। इस अवसर पर ध्वज का संचालन संजय शर्मा ने किया। हाथों में ध्वज लिए सैकड़ों पदयात्री एक साथ रवाना हुए तो माहौल भक्तिमय हो गया। भैरव भक्त संजय शर्मा ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पदयात्रा रवाना हुई। बैण्ड बाजे पर बजते भजनों के बीच पदयात्रा में महिला पुरूष नाचते गाते चल रहे थे। यात्रा में महिला पुरूष भक्त जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। भक्त ढोल नगाड़ों और बैड बाजों की धुन पर नाचते गाते हुए भक्तिमय माहौल में यात्रा करते दिखे। स्थानीय ग्रामीणों के साथ साथ आसपास के कई गांवों के लोग और भक्त इस यात्रा में शामिल हुए।