69 बच्चों का किया रेसक्यू
69 बच्चों का किया रेसक्यू जोधपुर /जोधपुर मंडल रेलवे सुरक्षा बल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपना मानवीय चेहरा भी दिखाया है। आरपीएफ ने रेलवे स्टेशनों पर भटके हुए 69 बच्चों को रेस्क्यू कर उन्हें नया जीवन दिया है। 170 बिछड़े और बेसहारा लोगों को अपनों से मिलाने का काम किया है। इसके अलावा यात्रियों का करीब 91 लाख रुपए का खोया सामान भी सुरक्षित लौटाया गया है।
जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि भीड़भाड़ वाले प्लेटफॉर्म पर खोए और डरे-सहमे बच्चों के लिए 'नन्हे फरिश्ते' अभियान फरिश्ता साबित हुआ है। इस अभियान के तहत 69 बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर न केवल उन्हें संरक्षण दिया गया, बल्कि उनके पुनर्वास के लिए जरूरी कदम उठाए गए।.