बेटियों ने हर जगह अपना परचम लहराया है : लक्ष्मी नारायण दवे 

बेटियों ने हर जगह अपना परचम लहराया है : लक्ष्मी नारायण दवे 

बेटियों ने हर जगह अपना परचम लहराया है : लक्ष्मी नारायण दवे 

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने गुरु फूलनारायण आश्रम में गुरुवार को कहा कि बेटियों ने हर जगह अपना परचम लहराया है भारत की महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया हैं। उन्होंने श्रीमाली ब्राह्मण समाज की उभरती प्रतिभा जिला ओली व्यास के राज्य स्तर पर चयन को लेकर अन्य बालिकाओं को भी प्रेरणा लेने का आह्वान किया उल्लेखनीय है कि 

पाली चैम्प टीम की होनहार प्रतिभाशाली खिलाड़ी ओली व्यास पुत्री रीतेष व्यास का चयन राजस्थान महिला अंडर 19 कैंप टीम 30 सदस्यों में हुआ हैं जिससे सोजत सहित पाली जिले की सभी टीम खिलाड़ियों में उत्साह और खुशी का माहौल है साथी खिलाड़ियों ने ओली व्यास एवं उसके परिवार और कोच को बधाई देते हुए कहा कि ये गर्व की बात है कि ओली की मेहनत लगन और इच्छाशक्ति को सफल रूप देने के लिए आप सभी ने निरंतर मेहनत और प्रयास किया जिस से आज ये मेहनत सफलता में बदली ,,,ओली व्यास शुरू से क्रिकेट में रुचि रखती और समय समय पर उसने अपने खेल में प्रगति को पाया ,साथ ही वो लड़कों के साथ भी कई टूर्नामेंट खेले और उसमें भी बेहतर प्रदर्शन किया ओली अपने आल राउंडर प्रदर्शन से कई बार चयन कर्ता का ध्यान आकर्षण करने में सफल रही उसने अपने बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी से कई मैच में उलटफेर प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई उसके साथ खेलने वाले साथी खिलाड़ी उमेश , जयेश और लक्की बताते हैं कि औली में लक्ष्य प्राप्त करने की क्षमता है वो एकाग्र मन से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने वाली निडर और आत्मविश्वासी खिलाड़ी हैं वो परिस्थितियों को चुनौती देकर उसमें विजय प्राप्त करने की कला है ओली के चयन को लेकर जिले के क्रिकेट प्रेमियों में भी खुशी है उन्होंने ओली से मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा समाज संरक्षक देव साहब न्यास के अध्यक्ष सुरेंद्र त्रिवेदी और अखिल भारतीय पुष्कर संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र बोहरा , अभिनव कला मंच सचिव चेतन व्यास उपाध्यक्ष श्याम लाल व्यास, वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा,बुढायत माता मंदिर व्यवस्था समिति पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र व्यास, ललित शर्मा, जसवंत व्यास मनीष व्यास सहित अशोक महुदा,रमेश त्रिवेदी ,प्रफुल ओझा,पंकज त्रिवेदी,अनिल ओझा पार्षद जोगेश कुमार लक्की, सुरेंद्र व्यास, राजेंद्र जोशी ने ओली के चयन पर खुशी जाहिर कर बधाई दी हैं।