विश्व हिन्दू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल का जिला प्रशिक्षण वर्ग 30 मई से

विश्व हिन्दू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल का जिला प्रशिक्षण वर्ग 30 मई से

पाली। विश्व हिन्दू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल द्वारा एक दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 30 मई शाम 5 बजे से 31 मई शाम तक पाली स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में किया जाएगा।

जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मनीष सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में जिलेभर से कार्यकर्ता एवं युवा भाग लेंगे। वर्ग में शारीरिक, बौद्धिक एवं संगठनात्मक विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, संगठन भावना एवं सामाजिक समरसता के संस्कार विकसित करना है। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान व्यायाम, शौर्य प्रशिक्षण, बौद्धिक सत्र एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

वर्ग में हिस्सा लेने के लिए अनिल चौहान 8233899302 मनीष सेन 9660052254 से सम्पर्क कर सकते है ।

शौर्य प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी को लेकर प्रांत सुरक्षा प्रमुख अनिल चौहान, जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत,जिला सह मंत्री प्रवीण सीरवी,जिला संयोजक जगदीश सिंह,हँसमुख गहलोत, नगर संयोजक केलाश कुमावत,श्रवण भीलवारा,

प्रवीण सोनी, गौरव शर्मा,हरीश सोनी, गौरव शर्मा,रविन्द्र चौहान,सहित कार्यकर्ता वर्ग की तैयारी में लगे हुए है ।