जोधपुर में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति सामान्य
*जोधपुर में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति पूर्णतः सामान्य - सचिव, जोधपुर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन*
आमजन अफवाहों पर ध्यान न दें, आवश्यकता अनुसार ही करें ईंधन की खरीद*
जोधपुर। जोधपुर शहर में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति वर्तमान में पूर्णतः सामान्य एवं पर्याप्त बनी हुई है। सभी तेल विपणन कंपनियों द्वारा नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति की जा रही है तथा शहर के समस्त पेट्रोल पंप सुचारु रूप से संचालित हो रहे हैं।
जोधपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सचिव श्री राजेश बिश्नोई द्वारा भी यह स्पष्ट किया गया है कि पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा किसी प्रकार की वास्तविक कमी की स्थिति नहीं है।
इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा ईंधन आपूर्ति व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। ईंधन टैंकर निर्धारित समयानुसार नियमित रूप से पेट्रोल पंपों तक पहुंच रहे हैं, जिससे आपूर्ति व्यवस्था निर्बाध रूप से संचालित हो रही है।
जोधपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सचिव श्री राजेश बिश्नोई ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल एवं डीजल की खरीद करें। अनावश्यक रूप से अधिक मात्रा में ईंधन संग्रह करने से कृत्रिम कमी जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
Sunil Dutt Trivedi