कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा के समर्थन में पूर्व सीएम गहलोत ने गीजगढ़ में चुनावी सभा को किया संबोधित

कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा के समर्थन में पूर्व सीएम गहलोत ने गीजगढ़ में चुनावी सभा को किया संबोधित

कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा के समर्थन में पूर्व सीएम गहलोत ने गीजगढ़ में चुनावी सभा को किया संबोधित 

दौसा। जिले के गीजगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा के समर्थन में शनिवार को आयोजित विशाल चुनावी जनसभा को पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने संबोधित किया। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम गहलोत को 21 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। जनसभा को संबोधित कर सीएम गहलोत ने कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। जनसभा के दौरान पूर्व सीएम गहलोत ने भाजपा सरकार पर साधानिशाना..कहा भाजपा की सरकार के दौरान गुर्जरों पर गोलियां चलाई गई और जिसमें 72 लोग मारे गए। लेकिन जब मै मुख्यमंत्री बना तो गोली चलाना तो दूर की बात मैंने एक डंडा तक नही चलने दिया। हमारी सरकार ने गुर्जरों को 5% आरक्षण दिया। वही पूर्व मंत्री ममता भूपेश ने कहा जनता जनार्दन ने भाजपा को हराने और देश से मोदी सरकार के अन्याय और तानाशाही शासन को खत्म करने का तय कर लिया है। सीएम भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा आपको जो काम करने है वो कर लो नही तो लोकसभा चुनाव बाद एक पर्ची आएगी और कमान किसी और के हाथ में होगी। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव में सिकराय की जनता से गलती हो गई। क्योंकि कांग्रेस सरकार के काम भाजपा के लोग पूरा भी नही करा पाएंगे। इस दौरान दौसा लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा, जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ, जिला प्रमुख हीरालाल सैनी,प्रधान सुल्तान बैरवा,प्रदेशाध्यक्ष विक्रम सिंह मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष लटूरमल सैनी,जिला महासचिव पदम सिंह कसाना,पीसीसी सदस्य सुरेंद्र गुर्जर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम मीणा सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।