ग्राम उत्थान शिविर आयोजित
*ग्राम उत्थान शिविर आज आयोजित हुये शिविर*
पाली 31 जनवरी। राज्य सरकार की पहल पर किसानों एवं ग्रामीण जनों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन जिले में किया जा रहा है। आज शनिवार को जिले में सभी 8 गिरदावर सर्किलो पर शिविर आयोजित हुये। शनिवार को कूरना में रोहट के माण्डावास में, मा. जंक्शन के जोजावर में सोजत के चाडवास में देसूरी के कायलाना कलां में रानी के देवली मे बाली के बीजापुर में सुमेरपुर के साण्डेराव में शिविर आयोजित किये गये।
शनिवार को क्रूरना में शिविर आयोजित किया गया जिसमे हजारों लोगों ने भाग लिया । शिविर में तारबंदी के 36 आवेदन पाईप लाईन के 7 फार्म पौण्ड के 4 फसल बीमा की 635 जनो को जानकारी 1020 को एमएसपी की जानकारी कृषि योजनाओं की 1500 को जानकारी 20 सायल हैल्थ कार्ड वितरण 374 मिनी किट वितरण सत्यापन 374 बीज वितरण सत्यापन किया फव्वारा संयत्र के आवेदन 30 सौर पम्प आवेदन 10 तीन हजार को उधानिकी विभाग योजनाओं की जानकारी , सौलर पंप आवेदन पाली हाउस के लिये आदि कार्य किये गये।
इस अवसर पर शिविर में प्रशासक लाभूराम देवासी शिविर प्रभारी मीनाक्षी अन्य विभागों के अधिकारी कार्मिक व आमजन मौजूद रहे। जिले में चाडवास सांडेराव डायलाना कलां आदि में भी शिविर आयोजित कर लाभान्वित किया गया।
1 फरवरी को यहां होगे शिविर
1 फरवरी को पाली जिले के रूपावास में रोहट के जैतपुर में सोजत के शिवपुरा में मा. जंक्शन के धनला में देसूरी के मगरतलाव में रानी के सोमेसर में बाली के सेवाड़ी में सुमेरपुर के पालड़ी में शिविर आयोजित किये जायेगे।