एक अगस्त को जोधपुर शहर के अधिकांश क्षेत्रों में जलापूर्ति रहेगी बंद*
1 अगस्त को जोधपुर शहर के अधिकांश क्षेत्रों में जलापूर्ति रहेगी बंद*
जोधपुर, 29 जुलाई। ग्रीष्म ऋतु हेतु जल भंडारण एवं विद्युत व्यवधान के दृष्टिगत तथा जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस एवं पाइप लाइनों के आवश्यक रखरखाव एवं सफाई कार्य के कारण 1 अगस्त को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद रहेगी।
अतः जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी एवं सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबंधित सभी क्षेत्रों में 1 अगस्त को होने वाली जलापूर्ति 2 अगस्त को तथा 2 अगस्त को होने वाली जलापूर्ति 3 अगस्त को की जाएगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर वृत्त जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया कि झालामण्ड एवं तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों तथा पाल बाईपास एवं शिल्पग्राम के आसपास के क्षेत्रों में 1 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे तक जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी। इन क्षेत्रों में 2 अगस्त को होने वाली जलापूर्ति 3 अगस्त को तथा 3 अगस्त को होने वाली जलापूर्ति 4 अगस्त को की जाएगी। जलदाय विभाग द्वारा माह दो तीन दिन पानी सप्लाई बंद करता हैं। मरम्मत के नाम पर दो दिन सप्लाई ठप्प रहती हैं जिससे आमजन में आक्रोश हैं कि जलदाय विभाग अपनी नाकामी छुपाने के लिए पानी सप्लाई नहीं कर पा रहा हैं।