1.25 करोड़ कीमत की पंजाब निर्मित अवैध शराब एवं बियर के कुल 1042 कार्टुन बरामद ।

1.25 करोड़ कीमत की पंजाब निर्मित अवैध शराब एवं बियर के कुल 1042 कार्टुन बरामद ।
1.25 करोड़ कीमत की पंजाब निर्मित अवैध शराब एवं बियर के कुल 1042 कार्टुन बरामद ।

पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर की बडी कार्यवाही करीबन 1.25 करोड़ कीमत की पंजाब निर्मित अवैध शराब एवं बियर के कुल 1042 कार्टुन बरामद ।

मक्के की आड में शराब तस्करी करने वालेn आरोपी 2 गिरफतार शराब तस्करी में प्रयुक्त ट्रेलर जब्त ।

मोनिका सैन जिला पुलिस अधीक्षक पाली निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे लॉकल एवं स्पेशल एक्ट कार्यवाही के अभियान के तहत  ओमप्रकाश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, श्रीमती मंगलेश चुडावत उप अधीक्षक अधीक्षक वृत पाली शहर के निकटतम सुपरविजन में  हनुवंतसिंह सिसोदिया नि. पु. थानाधिकारी पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली की टीम द्वारा माफिक मुखबीर ईत्तला के आज  एनएच 162, नया गांव पुलिये के पास सर्विस रोड पर नाकाबन्दी के दौरान ट्रेलर नम्बर आरजे52गा0915 में की तलाशी में चालक कालुराम कब्जे से मक्के की आड में ट्रेलर में पंजाब निर्मित अवैध शराब एवं बियर के अलग-अलग ब्रान्ड के कुल 1042 कार्टुन बरामद कर अवैध शराब परिहन में प्रयुक्त ट्रेलर को जब्त कर मुलजिमान कालुराम एवं जेठुसिंह को गिरफतार किया जाकर प्रकरण दर्ज किया गया। बरामदा पंजाब निर्मित अवैध शराब एवं बियर के र्काटनू की अनुमानित बाजार कीमत करीबन 1.25 करोड़ रूपये है। बरामदा पंजाब निर्मित अवैध शराब एवं बियर खरीद व सप्लाई के संबध मे मुलजिम से अनुसंधान जारी है।