रांकाबांका धाम रोहट के निर्माण कार्य प्रोजेक्ट शीघ्र पुरा करने पर मीटिंग एवं वृक्षारोपण का आयोजन हुआ।

रांकाबांका धाम रोहट के निर्माण कार्य प्रोजेक्ट शीघ्र पुरा करने पर मीटिंग एवं वृक्षारोपण का आयोजन हुआ।

रांकावत समाज की राष्ट्रीय धरोहर रांकाबांका धाम रोहट के निर्माण कार्य प्रोजेक्ट शीघ्र पुरा करने पर मीटिंग एवं वृक्षारोपण का आयोजन हुआ।
 पाली /अखिल भारतीय रांकावत ब्राह्मण सभा, दिल्ली के तत्वाधान रोहट में निर्माणाधीन रांकाबांका धाम आगामी 6 माह में तीव्र गति से पुरा करने के लिये कहा गया। रांकावत ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीयाध्यक्ष प्रकाश कुमार कोटेचा, महामंत्री अजय टांक, रांकाबांका धाम के अध्यक्ष मुकेश के व्यास, संरक्षक राजेन्द्र गोयल की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया।

अखिल भारतीय रांकावत ब्राह्मण महासभा के मीडिया प्रभारी रामेश्वर टांक ने बताया कि धाम परिसर के चारो ओर बाउण्ड्री के पास सघन वृक्षारोपण किया गया।

महामंत्री अजय टांक ने बताया कि रांकाबांका धाम की हर वर्ष की ऑडिट व पैमेन्ट का लेन-देन बैंक खाते से होता है। राष्ट्रीय धाम में सामुदायिक भवन, मैरिज गार्डन, बच्चों के लिये स्पोर्ट्स एकेडमी, आई.आई.टी. कौशल विकास के अन्तर्गत धार्मिक एवं सामाजिक शिक्षा गतिविधियों का केन्द्र बनेगा। जिसमें सम्पूर्ण भारत वर्ष के व्यक्तियों का सबसे बड़ा आस्था व बौधिक विकास का केन्द्र बनेगा तथा मीटिंग में सभी समाजबंधुओं से रांकाबांका धाम में सहयोग की अपील की है और ट्रस्टीयों द्वारा बोली गई बोलियों की उगाही की बकाया राशि जमा करवाने को कहा गया।

वर्ष भर वृक्षारोपण के देखभाल की जिम्मेदारी लादुराम मालवीय, घीसुदास माधावत, रामचन्द्र उदेशा मोगड़ा ने ली है।

रांकाबांका धाम के नये ट्रस्टी धर्मेन्द्र मोरधच जोधपुर एवं पुराने ट्रस्टी ओमप्रकाश कोटेचा, मांगीलाल बोराणा ने राशि जमा करवाई।

इस मीटिंग में मुकेश व्यास, राजेन्द्र गोयल, प्रकाश कोटेचा, अजय टांक, मोहनदास मालवीय, मांगीलाल बोराणा, बाबुलाल फौजी, रामदास बिरामी, चेनदास बोराणा, मदनदास बिजोवा, फुआराम रोटांगन, कुशाल टांक, झुमरदास पेशवा, नेमीदास बिलाड़ा, पवन पेशवा, श्याम सुन्दर, अर्जुनदास चांदेरा, ओमदास खाण्डी, मदनदास डमडम, मनोहरदास, कुन्दन, वीरम बोराणा, भीमदास टांक, गणपतदास लाडवा सहित कई समाजबंधु मौजुद रहे।