DIET बगड़ी नगर: नए प्राचार्य ने संभाला पदभार, शिक्षकों ने किया अभिनंदन
ओमप्रकाश चौहान चीफ एडिटर
DIET बगड़ी नगर: नए प्राचार्य ने संभाला पदभार, शिक्षकों ने किया अभिनंदन`
THE BHASWAR TIMES NEWS
बगड़ी नगर डाइट के नए प्रधानाचार्य बने श्री रामराज प्रजापत, शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने का लिया संकल्प*
पाली बगड़ी नगर
पाली जिले की उपतहसील बगड़ी नगर में रेलवे स्टेशन के पास स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में 1 अगस्त 2026 को श्री रामराज प्रजापत ने प्रधानाचार्य पद का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान संस्थान के स्टाफ और शिक्षकों ने नए प्रधानाचार्य का माला पहनाकर, राजस्थानी साफा बांधकर और हाथ मिलाकर भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सोजत श्री मिश्रीलाल बंजारा, भंवरलाल शर्मा, भैराराम प्रजापत, दिनेश भारती गोस्वामी, गणपत लाल प्रजापत, उत्तराराम चौधरी, प्रेमचंद परिहार, मुलायम सिंह, अवधेश कुमार, महीपाल सिंह, नवीन अहमद, मुख्तार अहमद, नरेन्द्र, सुरेश कुमार यादव सहित डाइट स्टाफ उपस्थित रहा। इसके अलावा चेलाराम प्रधानाचार्य सेवाज, महेन्द्र सिंह प्रधानाचार्य बभाण, मेघ कुमार मीणा प्रधानाचार्य बा. बगड़ी नगर, भगवान सिंह, शिवराम जाट, खाबिल सिंह डूंगरिया जाट भी मौजूद थे।
पदभार ग्रहण के बाद श्री रामराज प्रजापत ने कहा कि संस्थान में शिक्षकों के प्रशिक्षण को आधुनिक बनाना और शिक्षा व प्रशिक्षण की गुणवत्ता को नई ऊंचाई देना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी के सहयोग से डाइट को प्रदेश में आदर्श संस्थान बनाने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह में उपस्थित शिक्षकों ने नए प्रधानाचार्य को शुभकामनाएं दीं।