AIMIM से जुड़े अनवर भाई सोऊ, विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ

AIMIM से जुड़े अनवर भाई सोऊ, विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ

AIMIM से जुड़े अनवर भाई सोऊ, विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ

सोजत में AIMIM को मिला नया चेहरा, अनवर भाई सोऊ को मिली जिम्मेदारी

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM सोजत सिटी में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से मंगलवार को अनवर भाई सोऊ पार्टी में शामिल हुए। 

कार्यक्रम में AIMIM के विधानसभा अध्यक्ष नियामत अली रंगरेज ने अनवर भाई सोऊ को नियुक्ति पत्र सौंपा और उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने अनवर भाई सोऊ का स्वागत किया और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।

*कार्यक्रम में मौजूद रहे पदाधिकारी*  

इस दौरान उपाध्यक्ष जावेद अली रंगरेज, उपाध्यक्ष वकील सिलावट, सचिव चांदू खान, सचिव नौशाद अली, सचिव जावेद, सचिव कासिम, प्रवक्ता एजाज अहमद, असलम भाई, सलाहकार जावेद टांक, इरफान घोसी, सोशल मीडिया इंचार्ज तालीम अली रंगरेज, सोशल मीडिया इंचार्ज इमरान खान, संगठन मंत्री आसिफ सिलावट, संगठन मंत्री इरफान बागड़ी, प्रवक्ता नदीम खान, जावेद सिलावट, अब्दुल रशीद टांक, अफजल सिलावट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अनवर भाई सोऊ को पार्टी से जुड़ने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके जुड़ने से सोजत में संगठन और मजबूत होगा।