मतदान केन्द्र पर आवश्यक सुविधाऐ उपलब्ध हो : रविप्रकाश

मतदान केन्द्र पर आवश्यक सुविधाऐ उपलब्ध हो : रविप्रकाश

निकाय चुनावो को लेकर उपखण्ड अधिकारी ने मतदान केन्द्रो का किया भौतिक सत्यापन

मतदान केन्द्र पर आवश्यक सुविधाऐ उपलब्ध हो : रविप्रकाश 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। आगामी निकाय चुनावो को लेकर उपखण्ड अधिकारी रविप्रकाश ने मतदान केन्द्रो का भौतिक सत्यापन किया तथा सम्बंधित संस्थाप्रधान को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने बाबत निर्देशित किया साथ ही मतदान दलो के प्रशिक्षण, रवानगी तथा ईवीएम मशीनो के संग्रहण वितरण बाबत स्थलो को चिन्हित किया गया। इस दौरान तहसीलदार सोजत कुम्पसिंह, विकास अधिकारी सुरेश कविया एवं अधिशाषी अधिकारी राघव मीणा सहित निर्वाचन विभाग के हैमन्त सोंलकी व मनोहर पालडिया मौजूद रहे।