पेंशनर समाज ने नवनियुक्त उपकोषाधिकारी अभिषेक सोनी और सेवानिवृत्त शिक्षिका दरियाव कंवर का किया सम्मान

पेंशनर समाज ने नवनियुक्त उपकोषाधिकारी अभिषेक सोनी और सेवानिवृत्त शिक्षिका दरियाव कंवर का किया सम्मान

पेंशनर समाज ने नवनियुक्त उपकोषाधिकारी अभिषेक सोनी और सेवानिवृत्त शिक्षिका दरियाव कंवर का किया सम्मान

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। पेंशनर समाज सोजत की ओर से पेंशनर समाज भवन में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नवनियुक्त उपकोषाधिकारी अभिषेक सोनी और सेवानिवृत्त अध्यापिका दरियाव कंवर का शॉल और माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।

समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल ने उपकोषाधिकारी अभिषेक सोनी का माल्यार्पण किया। सचिव डॉ. रामस्वरूप भटनागर ने उन्हें उपरणा पहनाकर स्वागत किया। 

वहीं सेवानिवृत्त अध्यापिका दरियाव कंवर की ओर से उनके पति मिट्ठू सिंह गहलोत का सम्मान किया गया। शारीरिक शिक्षक संघ पाली जिला संरक्षक सत्तूसिंह भाटी ने मिट्ठू सिंह गहलोत का माल्यार्पण किया और कार्यालय प्रभारी फौजी अशोक सेन ने उपरणा पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपकोषाधिकारी अभिषेक सोनी ने कहा कि बुजुर्ग पेंशनर्स का स्नेह और आशीर्वाद मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं हमेशा पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहूंगा। कार्यक्रम का सरस संचालन डॉ रामस्वरूप भटनागर ने किया व आभार की रस्म सत्तूसिंह भाटी ने अदा की।

कार्यक्रम में सहसचिव महेंद्र माथुर, प्रचार मंत्री शंकरलाल पारीक, समाजसेवी एवं भामाशाह कुसुम देवी लोढ़ा, डॉ. रशीद गौरी, एडवोकेट जुगल किशोर दवे, ईश्वरदास पुरुषवाणी, रामेश्वर सेन, एकाउंटेंट अनिल जैन, यशवंत महावर, दिनेश सोलंकी, शाहबाज खान, झूमरलाल गर्ग, मुरलीधर जोशी सहित बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे।