हाजी मोहम्मद रफीक सिलावट को मिलेगा जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान
हाजी मोहम्मद रफीक सिलावट को मिलेगा जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
कुचेरा। एजुकेशन डेवलपमेंट एंड वेलफेयर ट्रस्ट, कुचेरा के संरक्षक हाजी मोहम्मद रफीक सिलावट को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 2026 के 30वें जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। ट्रस्ट अध्यक्ष हुसैन खां ने बताया कि ट्रस्ट पिछले दो शैक्षणिक सत्रों से मदरसा गरीब उच्च प्राथमिक विद्यालय, कुचेरा में शैक्षणिक विकास एवं संसाधनों के सुदृढ़ीकरण के लिए कार्य कर रहा है। सम्मान की घोषणा पर ट्रस्ट पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।