IFWJ पत्रकार प्रतिनिधि मंडल ने विधायक चौहान से की पत्रकार हितों पर वार्ता

IFWJ पत्रकार प्रतिनिधि मंडल ने विधायक चौहान से की पत्रकार हितों पर वार्ता

विधायक चौहान ने मुख्यमंत्री शर्मा को पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सहित पत्रकार हितों की मांग को लेकर भेजा पत्र

IFWJ पत्रकार प्रतिनिधि मंडल ने विधायक चौहान से की पत्रकार हितों पर वार्ता

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्टस सोजत उपखंड के मीडिया कर्मियों द्वारा बुधवार को सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान एवं पूर्व केबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे से वार्ता के बाद पत्रकारों की भावनाओं के अनुरूप विधायक श्रीमती चौहान ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को अनुशंसा कर पत्रकारों के हित में कदम उठाने की पुरजोर मांग की है। 

विधायक चौहान में मुख्यमंत्री शर्मा को भेजे पत्र में बताया कि राजस्थान प्रदेश में शीघ्र-अति शीघ्र कड़ा पत्रकार सुरक्षा कानून' (Journalist Protection Act) लागू करने तथा अधिस्वीकरण में जटिल नियमावली का पुनरीक्षण कर ग्रामीण, तहसील व जिला स्तर के सक्रिय पत्रकारों को सरलीकृत एवं पारदर्शी प्रक्रिया से अधिस्वीकरण का लाभ दिया जाए।

प्रदेश के हजारों पत्रकारों का प्रतिनिधित्व करने वाले विशालतम संगठन 'आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान' को राज्य स्तरीय अधिस्वीकरण समिति (Accreditation Committee) तथा अन्य सभी पत्रकार कल्याण समितियों में स्थायी एवं सम्मानजनक प्रतिनिधित्व प्रदान दिया जाए। वही पत्रकारों पर झूठे मुकदमे दर्ज करने से पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा निष्पक्ष जांच अनिवार्य की जाए। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता हेतु पत्रकार संगठनों के साथ नियमित संवाद स्थापित कर नीतिगत निर्णय लिए जाएं। प्रतिनिधि मंडल में विधानसभा प्रभारी चेतन व्यास, उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत,

महामंत्री नवनीत राय रूचिर, उपाध्यक्ष प्रकाश राठौड़, जिला सचिव अब्दुल समद राही, अशोक गहलोत,रशीद गौरी, मोटाराम बोचावत, राकेश भटनागर, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव राजेंद्र सिंह राठौड़, उगमराज चौहान, अजय जोशी, प्रवक्ता भवानीसिंह बागावास, जिला सदस्य ओमप्रकाश चौहान, दिव्येश जोशी, विशेष सदस्य मीठालाल पंवार, दिलखुश गहलोत, आमिर रजा, सलाहकार सदस्य लक्ष्मीनारायण माली, डॉ. रामस्वरूप भटनागर, डॉ. रशीद गौरी, कार्यकारिणी सदस्य भुवनेश टाक, ललित कुमार शर्मा, गोविंद गर्ग, मुकेश सिंह, खींवाराम देवासी, महावीर गहलोत, अकरम खान, हरीश गहलोत, संजय परिहार, हेरंब भारद्वाज, ओमप्रकाश बौराणा, गजेंद्र गहलोत, अशोक सिंह सोलंकी, पूनाराम प्रजापत, दिनेश सोलंकी, इस्माईल खां, राहुल ईश्वरराज दमामी, हितेश भाटी सहित उपखंड कई पत्रकार साथी मौजूद थे। उलेखनीय है कि IFWJ पत्रकार संगठन लगातार पत्रकार हितों के लिए सक्रियता से जुटा हुआ है। प्रदेश की सभी विधानसभा के निर्वाचित प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर पत्रकार के हितों के लिए ज्ञापन का सिलसिला लगातार जारी है।