सोजत में नए पेंशनर सुरेंद्र कुमार व्यास का स्वागत

सोजत में नए पेंशनर सुरेंद्र कुमार व्यास का स्वागत

सोजत में नए पेंशनर सुरेंद्र कुमार व्यास का स्वागत

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। पेंशनर समाज भवन सोजत में बुधवार को शिक्षा विभाग से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए सुरेंद्र कुमार व्यास का नए पेंशनर के रूप में स्वागत किया गया।

पेंशनर समाज के अध्यक्ष लालचंद मोयल ने व्यास को उपरणा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक संघ पाली जिला संरक्षक सत्तुसिंह भाटी, फौजी अशोक सेन, डॉ. रशीद गौरी, अशोक शर्मा, डॉ. रामस्वरूप भटनागर, नरपत सिंह दहिया, मोहम्मद यासीन खरादी, महेंद्र माथुर, जगदीश पाराशर सहित बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अनुभव समाज के लिए मार्गदर्शक है। पेंशनर समाज समय-समय पर नए सेवानिवृत्त साथियों का स्वागत कर उन्हें संगठन से जोड़ने का कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी पेंशनरों ने सामूहिक रूप से व्यास के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।