विधायक डीसी बैरवा ने जीरोता कला में किया अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण
MLA,DC,Bairwa,unveiled,Ambedkar,statue,at,Zirota,Kala
विधायक डी.सी. बैरवा ने जीरोता कला में किया अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण
दौसा। शिक्षा, समानता और सामाजिक जागरूकता के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आजाद समाज पार्टी राजस्थान के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं समाजसेवी भामाशाह चेतराम बैरवा ने जीरोता कला में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भेंट की। यह उनके द्वारा जिले में भेंट की गई 35वीं प्रतिमा है।
दौसा विधायक डी.सी. बैरवा ने किया अनावरण
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दौसा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक डीसी बैरवा रहे। उन्होंने फीता काटकर बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भीम आर्मी दौसा के पूर्व जिलाध्यक्ष उम्मेद मीरवाल आजाद समाज पार्टी के जिला पदाधिकारी नरेश मीरवाल वरिष्ठ कार्यकर्ता नंदकिशोर दादर केदार नांगल बैरसी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठन और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
शिक्षा और स्वाभिमान की अलख
भामाशाह चेतराम बैरवा ने कहा कि बाबा साहेब जैसे महापुरुषों ने हमें शिक्षा और स्वाभिमान का रास्ता दिखाया है। नांगल बैरसी में 34वीं प्रतिमा स्थापित करने के बाद आज जीरोता कला में 35वीं प्रतिमा स्थापित कर समाज को समर्पित की गई है। उनका उद्देश्य गांव-गांव में बाबा साहेब के विचारों को पहुंचाना और बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करना है।
विधायक डीसी बैरवा ने चेतराम बैरवा के इस समाजसेवी कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे भामाशाहों के कारण ही समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को अपनाकर बाबा साहेब के सपनों को साकार करने का आह्वान किया।
35वीं प्रतिभा भेंट समारोह
प्रतिमा अनावरण के बाद 35वीं प्रतिभा भेंट समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान उम्मेद मीरवाल, नरेश मीरवाल और अन्य वक्ताओं ने संविधान, आरक्षण और सामाजिक एकता के महत्व पर अपने विचार रखे।
ग्रामवासियों ने जताया आभार
समारोह के अंत में ग्राम जीरोता कला के ग्रामवासियों ने चेतराम बैरवा सहित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गांव में प्रतिमा स्थापित होने से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।