सोजत में नगर पालिका चुनाव से पहले कांग्रेस सक्रिय युवा नेता जावेद सिलावट को 3 वार्डों का प्रभार

सोजत में नगर पालिका चुनाव से पहले कांग्रेस सक्रिय युवा नेता जावेद सिलावट को 3 वार्डों का प्रभार

सोजत में नगर पालिका चुनाव से पहले कांग्रेस सक्रिय युवा नेता जावेद सिलावट को 3 वार्डों का प्रभार

सोजत। आगामी नगर पालिका चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने सोजत में संगठन को मजबूत करने के लिए वार्ड स्तर पर नियुक्तियां शुरू कर दी हैं।
पार्टी ने युवा नेता जावेद सिलावट को वार्ड क्रमांक 17, 18 और 33 का वार्ड प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी का मानना है कि जमीनी स्तर पर सक्रिय नेतृत्व से संगठन को मजबूती मिलेगी और चुनाव की तैयारियों में गति आएगी।
सूत्रों के अनुसार जावेद सिलावट को सौंपी गई जिम्मेदारी में संबंधित वार्डों में पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना, कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाना और मतदाताओं से संपर्क साधना शामिल होगा। नगर पालिका चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस द्वारा वार्ड प्रभारी नियुक्त किए जाने से स्पष्ट है कि पार्टी चुनावी तैयारियों में जुट गई है।