महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज, जोधपुर की अध्यक्षता में किया गया भव्य आयोजन

महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज, जोधपुर की अध्यक्षता में किया गया भव्य आयोजन

महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज, जोधपुर की अध्यक्षता में किया गया भव्य आयोजन

 पाली / रेंज स्तरीय 77 वां राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026 रिजर्व पुलिस लाईन पाली में मनाया गया जिसके मुख्य अतिथि सत्येन्द्र सिंह महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर रहें। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर क्यूज प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कर आयोजन किया गया। क्यूज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। 

 जिला पुलिस अधीक्षक सेन.ने बताया कि रेंज स्तरीय 77 वां राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026 रिजर्व पुलिस लाईन पाली में मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमान श्रीमान सत्येन्द्र सिंह महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर, रेंज जोधपुर रहें। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026 की पूर्व संध्या क्यूज प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कर आयोजन किया गया। क्यूज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुलिस कार्मिकों के बच्चे जिन्होने बोर्ड परीक्षाओं में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये जिनमें छात्र/छात्राएं अव्वल रहे उन्हें महीनिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज, जोधपुर द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।

गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाईन पाली के श्रीराम पवेलियन परेड ग्राउण्ड में प्रातः रेंज स्तरीय पुलिस स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सिंह द्वारा सरमोनियल परेड़ की सलामी ली m तत्पश्चात पुलिस विभाग में अच्छा कार्य करने वाले 5 पुलिस अधिकारी / कर्मचारियों को पुलिस पदक/राजस्थान पुलिस सेवा पदक, 25 कार्मिको को सर्वोत्तम सेवाचिन्ह, 19 कार्मिको को अति उत्तम सेवाचिन्ह, 54 पुलिस कार्मिको को उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान किये गये। जन सेवा में सहयोग करने वाले जोधपुर रेंज के 12 लोगों को महानिरीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया।

"पुलिस स्थापना दिवस" के उपलक्ष में महानिरीक्षक पुलिस रेंज जोधपुर, पुलिस अधीक्षक महोदय , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पाली / बाली मुख्यालय पर पदस्थापित अधिकारियों व जवानों द्वारा पुलिस लाईन परिसर में 50 पौधे का वृक्षारोपण किया गया एवं कुल 23 पुलिस अधिकारी / कर्मचारीयो द्वारा रक्तदान किया गया। इस दौरान पुलिस प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व सर्पूण कार्यक्रम के दौरान जयसिंह तवंर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, नरेन्द्र सिंह देवड़ा अति. पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सैल पाली, मदनसिंह वृताधिकारी वृत पाली शहर, अमरसिंह रतनू उप अधीक्षक पुलिस वृत पाली ग्रामीण, रतनाराम देवासी उप अधीक्षक पुलिस सोजत सिटी, पारस चौधरी उप अधीक्षक पुलिस वृत बाली, जितेन्द्रसिंह उप अधीक्षक पुलिस वृत सुमेरपुर, किशोर सिंह उप अधीक्षक पुलिस प्रभारी साईबर थाना अमृत सोनी उप अधीक्षक पुलिस पाली, सुगड़ सिंह उप अधीक्षक पुलिस यातायात पाली, श्रीमती लता बेगड़ संचित निरीक्षक पुलिस लाईन पाली, अशोक कुमार नि.पु. अपराध सहायक कार्या. पुलिस अधीक्षक पाली, रविन्द्र सिंह खिंची नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली, श्रीमती निरमा नि. पु. थानाधिकारी पुलिस थाना औ.क्षेत्र, श्रीमती अनिता रानी नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना महिला थाना,हनुवंत सिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर, कपुराराम चौधरी नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सदर, दर्शनसिंह नि.पु. थानाधिकारी गुड़ा एन्दला, सुमेरदान नि.पु. यातायात पाली, परेड कमाण्डर अर्जुन सिंह आरपीएस (प्रोबेशन), भवानीसिंह प्लाटून कमाण्डर, हनुवन्त सिंह नि,पु., अरूण कुमार नि.पु., श्रीमती कमला नि.पु. व 107 मुख्य आरक्षक / कानिस्टेबल / महिला कानिस्टेबल / बैण्डकर्मी व सेवानिवृत पुलिस अधिकारी / कर्मचारीयों ने "पुलिस स्थापना दिवस" के आयोजन में शरीक हुए। महानिरीक्षक पुलिस द्वारा सेवानिवृत पुलिस कार्मिकों के साथ संवाद किया जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया.