अल्पसंख्यक कोऑर्डिनेटर इरशाद सिलावट का किया स्वागत
अल्पसंख्यक कोऑर्डिनेटर इरशाद सिलावट का किया स्वागत
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। मेहंदी नगरी सोजत के युवा नेता प्रदेश अल्पसंख्यक कोऑर्डिनेटर इरशाद सिलावट का PCC में स्वागत किया गया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का जयपुर मे सविंधान जागरूकता एवं एकता सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमे अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम डी चौबदार द्वारा माला एवं शॉल उड़ाकर सिलावट का बहुमान किया व उनके पार्टी की समर्पित भावनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सिलावट जैसे होनहार युवा कार्यकर्ता की आवश्यकता है। इस बहुमान के लिए सिलावट को सोजत सहित जिला भर के कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।