अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद, 2 अभियुक्त गिरफ्तार,

अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद, 2 अभियुक्त गिरफ्तार,

अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद, 2 अभियुक्त गिरफ्तार,

सोजत /  पुलिस ने  15.21 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर दो आरिपियों को गिरफ्तार किया हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि जिला पाली में अपराधों की रोकथाम व वाछिंत अपराधियों की धरपकड एवं जिला पाली को अपराध मुक्त करने हेतू जिला पाली में ऑपरेशन गुप्त व प्रारंभ किया जाकर जिले के समस्त अधिकारियों को अपराधों की रोकथाम व लोकल एवं स्पेशल एक्ट कार्यवाही अभियान के तहत अधिकाधिक कार्यवाही करने के लिये  उ.नि. थानाप्रभारी पुलिस थाना सोजत सिटी  गोपाल सिहं  के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा माफिक मुखबिर सुचना के आधार पर सोमवार को लाला टैन्ट हाउस के गोदाम, एलआईसी ऑफिस के पीछे, सोजतसिटी में दीपक पुत्र रामचन्द्र उम्र 24 साल निवासी कुम्हारों का बास, नयापुरा, सोजतसिटी पुलिस थाना सोजतसिटी जिला पाली के टैन्ट हाउस गोदाम लाला टैन्ट हाउस के गोदाम, एलआईसी ऑफिस के पीछे, सोजतसिटी व वहां उपस्थित मिले अन्य व्यक्ति मौहम्मद आसिफ पुत्र मौहम्मद मेहबुब उम्र 27 साल निवासी पुराना पुलिस थाना के पास, सोजतसिटी जिला पाली की नियमानुसार तलाशी ली दीपक के कब्जे से 8.96 ग्राम व मौहम्मद आसिफ के कब्जे से 6.25 अवैध मादक पदार्थ स्मैक कुल 15.21 ग्राम स्मैक बरामद की जाकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस कार्यवाही पर प्रकरण संख्या 190/ एक जून धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना सोजतसिटी पर दर्ज किया जाकर अभियुक्त से मादक पदार्थ खरीदने व बेचने के संबध में गहनता से अनुसंधान जारी है।