बाइक चोर गिरफ्तार 8 मोटर साईकिल बरामद

बाइक चोर गिरफ्तार 8 मोटर साईकिल बरामद

बाइक चोर गिरफ्तार 8 मोटर साईकिल बरामद 

जोधपुर / मोटर साईकिल चोर को गिरफ्तार कर 8मोटर साईकिल बरामद की गईं।

 पुलिस आयुक्त  जोधपुर शरत कविराज  ने बताया कि  निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना सरदारपुरा जोधपुर पश्चिम जयकिशन सोनी  के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया जाकर हल्का क्षेत्र सरदारपुरा व आस पास के क्षेत्र में निरन्तर हो रही मोटरसाईकिल चोरियों की वारदातों की रोकथाम हेतु टीम का गठन कर सघन तलाशी व सूचना के आधार पर  आरोपी राकेश उर्फ डेनी पुत्र वानाराम जाति डारा विश्नोई उम्र 29 साल निवासी डोली कल्ला पुलिस थाना कल्याणपुर जिला बालोतरा को गिरफ्तार किया जाकर गहनता से पुछताछ करने पर सरदारपुरा व आसपास के क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक मोटरसाईकिलें अलग अलग समय में चोरी करना स्वीकार किया है। जिसे माननीय न्यायालय में पेश  कर मुलजिम से पुछताछ जारी है, जिससे किया जाकर पुलिस अभिरक्षा प्राप्त की गई है। अनेकों प्रकरणों में खुलासा होने की भी पूर्ण संभावना है।

घटना  19 मई को प्रार्थी एकलव्य चारण ने पुलिस

थाना सरदारपुरा में एक लिखित रिपोर्ट पेश करी कि मेरी मोटरसाईकिल हिरों स्पेण्डर कालें रंग की जिसका नम्बर आरजे 19 बीजेड 8641 बंधन म्यूचल फंड के ऑफिस के सामने से चोरी हो गई है। रिपोर्ट पर थाना  पर प्रकरण संख्या 113/2026 धारा 303(2) बीएनएस में पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान थानाराम सउनि के द्वारा प्रारम्भ किया गया।

पुलिस कार्यवाही इस प्रकरण दर्ज होने के पश्चात पुलिस उपायुक्त महोदय के द्वारा मोटरसाईकिल चोरी की लगातार हो रही वारदातों की रोकथाम हेतु विशेष निर्देश दिये जाने पर शातिर चोर का पता लगाने हेतु थाना स्तर पर एक विशेष टीम का गठन

किया गया। जिसनें घटना स्थल पर घटना के पहले व बाद के सीसीटीवी फूटेज  व सूचना संकलन, व तकनीकी साधनों को उपयोग में लेते हुए मोटरसाईकिल चोर की पहचान राकेश विश्नोई उर्फ डेनी के रूप में कर प्रकरण में चोरी हुई मोटरसाईकिल को बरामद करने में सफलता हासिल की है।

मुलजिम राकेश उर्फ डेनी ने इस प्रकरण के अलावा सरदारपुरा व आसपास के क्षेत्रों में अन्य वारदातें करना भी स्वीकार किये जाने पर अलग अलग स्थानों से कुल आठ मोटरसाईकिलें राकेश उर्फ डेनी के कब्जा से बरामद की गई है।