आत्मा योजनान्तर्गत ब्लॉक स्तरीय किसान गोष्ठी आयोजित’

आत्मा योजनान्तर्गत ब्लॉक स्तरीय किसान गोष्ठी  आयोजित’

आत्मा योजनान्तर्गत ब्लॉक स्तरीय किसान गोष्ठी  आयोजित’

पाली, 01 जून। कृषि विभाग द्वारा आत्मा योजना के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय किसान गोष्ठी (खरीफ) का आयोजन आत्मा सभागार  में किया गया, जिसमें लगभग 100 कृषकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

गोष्ठी में संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) पाली रमेशचन्द आमेटा ने वंदे गंगा जल संरक्षण जनभागीदारी अभियान पर विस्तार से चर्चा करते हुए किसानों को वर्षा जल संरक्षण के अधिकाधिक उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थित कृषकों एवं स्टाफ को वंदे गंगा जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा प्रदीप कुमार छाजेड़ ने बताया कि कृषकों को प्राकृतिक खेती एवं परम्परागत कृषि विकास योजना की विस्तृत जानकारी दी तथा इसके लाभों से अवगत कराया।

उप निदेशक उद्यान डॉ. मनोज अग्रवाल ने उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे ड्रिप सिंचाई, फव्वारा सिंचाई, सोलर पंप, बगीचे की स्थापना एवं शेडनेट हाउस के बारे में जानकारी प्रदान की।

सहायक निदेशक कृषि (मुख्यालय) फुलाराम ने कृषि विभाग की योजनाओं के अंतर्गत फार्म पॉण्ड, तारबंदी, पाइपलाइन एवं कृषि यंत्रों से संबंधित जानकारी किसानों को दी।

कार्यक्रम के दौरान सोलर पंप के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों मांगीलाल, भंवरी देवी एवं मांगीलाल (मानपुरा भाखरी) को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

गोष्ठी में कृषि विज्ञान केन्द्र पाली के प्रभारी डॉ. मनोज कुमार, सहायक निदेशक कृषि अशोक कुमार राजपुरोहित, कृषि अनुसंधान अधिकारी, कृषि अधिकारी, सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।