बहुमुखी प्रतिभा के धनी कैलाश गहलोत
बहुमुखी प्रतिभा के धनी कैलाश गहलोत
सोजत 1 जून इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के सोजत उपखंड अध्यक्ष बने कैलाश गहलोत का जन्म 1 मार्च 1959 को सोजत में हुआ प्रथम वर्ष तक शिक्षा ग्रहण करने वाले गहलोत क ई खेंलो में राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर पर प्रतिनिधित्व करचुके है जिनमें कब्बडी, खो खो, फुटबॉल नेशनल तक शामिल हैं गहलोत
पत्रकारिता क्षेत्र में 46 वर्ष से सक्रिय हैं जिनमे
दैनिक नवज्योति - 15 वर्ष तक एवं वीर राजस्थान, राष्ट्र दूत,दलित पुकार आदि शामिल हैं प्रतिष्ठित समाचार पत्र
राजस्थान पत्रिका से- 1996 से अब तक..जुडे हुए हैं एक बार पाली जिला देहात पत्रकारों का सफल अधिवेशन तथा तीन बार सोजत उपखंड पत्रकारों के अधिवेशन करवा चुके हैं
सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में पत्रिका द्वारा अमृतम जलम,हरियालो राजस्थान सहित कई आयोजन कर चुके हैं वहीं अन्य सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर- वृक्षारोपण, श्रमदान, परिंडा अभियान, साईबर क्राईम के खिलाफ जागृति,बालिका सशक्तिकरण सहित सोजत महोत्सव एवं विविध प्रतियोगिताएं एवं अन्य गतिविधियां.आयोजित करवाने एवं कोविड काल में सक्रिय भागीदारी रही है
सर्वश्रेष्ठ रिपोर्टिंग और विज्ञापन व्यवस्था में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राजस्थान पत्रिका से अब तक कुल अवार्ड एवं सम्मान -प्राप्त कर चुके हैं वहीं
पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने पर राष्ट्र गौरव अवार्ड -से भी सम्मानित हो चुके हैं। सोजत की सामाजिक संस्थाओं अभिनव कला मंच, वरिष्ठ नागरिक समिति पेंशनर समाज चारण गढ़वी इंटर नेशनल फाउंडेशन,सोजत सेवा मंडल,भारत विकास परिषद्,मानव सेवा समिति, समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित क ई कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी रही है।