ग्राम सुहावा व बाडिया भाऊ में इस्लामिक समर क्लासेज आयोजित

ग्राम सुहावा व बाडिया भाऊ में इस्लामिक समर क्लासेज आयोजित

ग्राम सुहावा व बाडिया भाऊ में इस्लामिक समर क्लासेज आयोजित

बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताऐं व हौसला अफज़ाई के लिए इनामात किए तकसीम 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

ब्यावर। जमाअत ए इस्लामी हिंद की ओर से ग्राम सुहावा तथा बाडिया भाऊ में 7 दिवसीय समर इस्लामिक क्लासेज का आयोजन किया गया। उक्त समर क्लासेज में छात्रों एवं छात्राओं दोनों के लिए समर कैंप आयोजित किए गए।

समर इस्लामिक क्लासेज के दौरान विभिन्न वक्ताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिए गए जिसमें इस्लाम, ईमान, नमाज़ का तरीका व उसके फ़ायदे, कलिमा, इबादत, जन्नत - दौज़ख, हम नमाज़ कैसे पढ़ें, प्यारे नबी के प्यारे साथी, प्यारे बच्चे ( प्यारे नबी सल्ल० के जमाने मे), खाने पीने के आदाब व दुआएं, अदब व सलीके की बातें, अल्लाह की किताबें,इस्लाम के अरकान, दूसरों का हम पर हक़, फ़रिश्ते, क़ुरआन व हदीस का तआरूफ़,पाकी सफाई आधा ईमान, बड़ों का बचपन( हजरत युसूफ अलैहिस्सलाम और हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम, हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम और हज़रत इस्माईल अलैहिस्सलाम,) क़ुरआन की रोशनी में, हज़रत मुहम्मद सल्ल० के बच्चपन के किस्से हज़रत अबू बकर रजि, हज़रत उमर रजि, बड़ों का बचपन ( मौलाना मौदूदी रह. व हसन अल बन्ना शहीद रह .)आदि। व अन्य कार्यक्रम पेश किए। इसके अतिरिक्त बच्चों के चरित्र उत्थान के लिए अलग अलग विषयों पर वक्ताओं अपनी अपनी बातें रखीं। क्लासेज के दौरान बच्चों को वुज़ू का तरीका, अंजान, नमाज़ का तरीका व तलफ़्फ़ुज़ की अदायगी, तिलावते कुरआन आदि की भी अमली मश्क करवाई गई। बच्चों ने भी क्लासेज के दौरान हम्द, नात, नज़्म, तराना इत्यादि पेश किए। समर क्लासेज में बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताऐं भी आयोजित की गई जिसमें दौड़, कुर्सी दौड़, रस्सी खींच मुकाबला इत्यादि खेल खिलाए गए।

समर कैंप के अंतिम दिन दोनों जगहों पर समापन कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा बच्चों की हौसला अफज़ाई के लिए इनामात तकसीम किए गए।

 सुहावा के समापन कार्यक्रम में अतिथि मौलाना इरशाद, शमसुद्दीन काठात, तालिब मंसूरी, कमरूद्दीन, आसिफ काठात, सुलेमान काठात, रमेश काठात पूर्व प्रधान राजस्थान चीता मेहरात काठात महासभा ब्यावर तथा गणमान्य लोग मौजूद थे। इसी प्रकार बाडिया भाऊ के समापन कार्यक्रम में यूथ फोरम आफ इंडिया के चेयरमैन मसीहुज्जमा अंसारी, यूथ फोरम राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल बारी, मेहबूब खान, मुमताज़ अली, मौलाना शरीफ़ुल हसन, अनवर काठात, डॉ० जावेद हुसैन आदि वक्ताओं ने अपनी अपनी बातें रखीं। 

उक्त दोनों समर क्लासेज में तकरीबन 100 छात्र और छात्राओं ने भाग लिया।