एम्बुलेंस के जरिए तीन सौ किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त की तस्करी

एम्बुलेंस के जरिए  तीन सौ किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त की तस्करी

एम्बुलेन्स टवेरा रजि० नम्बर आरजे 39 पीए 0690 में भरे 300 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद।

 पाली /करमाल तिराहे पर प्रभावी नाकाबंदी कर पुलिस थाना सिरियारी टीम व जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) की सतर्कता से भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त की खेप पकड़ने में  पुलिस को सफलता  मिली 

मोनिका सेन जिला पुलिस अधीक्षक पाली के निर्देशन में,  ओमप्रकाश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली एवं  रतनाराम देवासी आरपीएस वृत्ताधिकारी सोजत के निकटतम सुपरविजन में तथा जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) व पुलिस थाना सिरियारी की सयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए एनडीपीएस एक्ट में बड़ी सफल कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में पुलिस थाना सिरियारी टीम व जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) द्वारा 300 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया व चार अभियुक्तो को गिरफतार कर तथा मादक पदार्थों के परिवहन में स्कोटिंग में प्रयुक्त एक अल्टो कार के10 वीएक्सआई रजि० नम्बर डीएल 6 सीएम 2805 व अवैध डोडा पोस्त परिवहन में प्रयुक्त एम्बुलेन्स टवेरा रजि० नम्बर आरजे 39 पीए 0690 जब्त की गई।
 एम्बुलेन्स टवेरा रजि० नम्बर आरजे 39 पीए 0690 में भरे 300 किलोग्राम अवैध
डोडा पोस्त बरामद पुलिस थाना सिरियारी व जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन की रोकथाम हेतु करमाल तिराहे पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान नाकाबंदी स्थल पर एक एक अल्टो कार के10 वीएक्सआई रजि० नम्बर डीएल 6 सीएम 2805 व एक एम्बुलेन्स टवेरा रजि० नम्बर आरजे 39 पीए 0690 संदिग्ध अवस्था में आती दिखाई दी। जिस पर पुलिस थाना सिरियारी टीम व जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) को संदेह हुआ। पुलिस टीम द्वारा सतर्कता एवं तत्परता दिखाते हुए उक्त अल्टो कार के10 वीएक्सआई रजि० नम्बर डीएल 6 सीएम 2805 व एम्बुलेन्स टवेरा रजि० नम्बर आरजे 39 पीए 0690 को चेक कर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एम्बुलेन्स टवेरा रजि० नम्बर आरजे 39 पीए 0690 में रखे कट्टों में बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त छिपाकर रखा हुआ पाया गया। बरामद मादक पदार्थ का नियमानुसार वजन करने पर कुल 300 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त पाया गया। पुलिस द्वारा 300 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त एवं परिवहन में प्रयुक्त एक अल्टो कार के10 वीएक्सआई रजि० नम्बर डीएल 6 सीएम 2805, एम्बुलेन्स टवेरा रजि० नम्बर आरजे 39 पीए 0690 को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, गंतव्य, खरीद-फरोख्त एवं तस्करी नेटवर्क से जुड़े बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के संबंध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है।

सिरियारी पुलिस स्टेशन और जिला विशेष टीम (डीएसटी) द्वारा किए गए प्रयास:- सिरियारी पुलिस स्टेशन और
जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आसूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए लगातार गश्त, प्रभावी नाकाबंदी एवं संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी सतर्कता एवं प्रभावी पुलिसिंग के परिणामस्वरूप कार्यवाही में 300 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। प्रकरणा में अनुसंधान को केवल बरामदगी तक सीमित न रखते हुए मादक पदार्थों के स्रोत से गंतव्य तक की पूरी तस्करी श्रृंखला का पता लगाने पर विशेष फोकस किया जा रहा है। बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज की जांच के दौरान तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आने पर उनके विरुद्ध भी नियमानुसार प्रभावी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरणः-

01 मदनलाल पुत्र  गोरधनराम उम्र 29 साल पैशा मजदूरी निवासी हमीरनगर फिंच पुलिस थाना लुणी जिला जोधपुर राज०,

02 कुलदीप पुत्र  जयकिशन उम्र 20 साल पैशा मजदूरी निवासी हमीरनगर फिंच पुलिस थाना लुणी जिला जोधपुर राज०,

03 सराज खांन पुत्र सुलतान खांन उम्र 35 साल पैशा एम्बुलेन्स चालक निवासी इन्द्रा कोलोनी पाली पुलिस थाना कोतवाली पाली जिला पाली राज०,

04 शाहरूख पुत्र चांद मोहम्मद उम्र 35 साल पैशा मजदूरी निवासी इन्द्रा कोलोनी पाली पुलिस थाना कोतवाली पाली जिला पाली राज०