अभियुक्त के कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर बरामद किया गया।
पुलिस थाना सोजतरोड द्वारा ट्रैक्टर चोरी के अभियुक्त सुमेरराम को किया गिरफतार।
अभियुक्त के कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर बरामद किया गया।
पाली / जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देशन में ओमप्रकाश चौधरी आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, रतनाराम आरपीएस वृताधिकारी पुलिस उप अधीक्षक सोजत, जिला पाली के निकटतम सुपरविजन में एवं श्रीमती कमला निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतरोड़, के नेतृत्व में थाना हल्का क्षेत्र में बढती चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु थाना हाजा से टीम गठित की गई, इस टीम द्वारा अभियुक्त सुमेरराम पुत्र सतुराम माली उम्र 29 साल निवासी मालियों की ढाणी मालावास पुलिस थाना पीपाड शहर को दस्तयाब कर प्रकरण सख्या 164/2026 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस पुलिस थाना सोजतरोड में बाद अनुसंधान अपराध प्रमाणित पाया जाने पर अभियुक्त सुमेरराम को गिरफतार किया गया जिससे अग्रीम अनुसंधान जारी है।टीम द्वारा कडी मेहनत व लगन से लगातार प्रयास किये जाकर मुखबीर व तकनीकी सीसीटीवी कैमरे चैक कर सुचना संकलन कर मुलजिम सुमेरराम पुत्र सतुराम माली उम्र 29 साल निवासी मालियों की ढाणी मालावास पुलिस थाना पीपाड शहर को बाद पुछताछ के गिरफतार किया। जिसके विरूद्ध बोरूद्वा, आमेट राजसमंद, सदर नागौर, फलोदी, पीपाड शहर, बनाड जोधपुर व शिवपुरा पाली में चोरी के मामले दर्ज हैं।