सोजत में अवैध गांजा बरामद

सोजत में अवैध गांजा बरामद

 सोजत में अवैध गांजा बरामद          पाली / जिले के सोजत सिटी थाना क्षेत्र सें 625 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ हैं। जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन जिला ने बताया कि जिला पाली में अपराधों की रोकथाम व वाछिंत अपराधियों की धरपकड एवं जिला पाली को अपराध मुक्त करने के लिए जिला पाली में ऑपरेशन गुप्त व प्रारंभ किया जाकर जिले के समस्त अधिकारियों को अपराधों की रोकथाम व लोकल एवं स्पेशल एक्ट कार्यवाही अभियान के तहत अधिकाधिक कार्यवाही करने के लिये थानाधिकारी पुलिस थाना सोजत सिटी देवेन्द्र सिंह नि.पु. के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा म मुखबिर सुचना पर 19 मई को लौहार कॉलोनी, सोजतसिटी में रमेश पुत्र अचलाराम उम्र 35 साल निवासी लौहार कॉलोनी, सोजतसिटी के घर नियमानुसार तलाशी ली जाकर अवैध मादक पदार्थ गांजा 625 ग्राम बरामद किया गया। जिस पर प्रकरण संख्या 188 दिनांक 19 मई को धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना सोजतसिटी पर दर्ज किया जाकर अभियुक्त से मादक पदार्थ खरीदने व बेचने के संबध में गहनता से अनुसंधान जारी है।