गौशाला कार्यकारिणी का हुआ गठन,गौशाला कार्यों पर हुई चर्चा
गौशाला कार्यकारिणी का हुआ गठन,गौशाला कार्यों पर हुई चर्चा पाली / रानी तहसील इकाई के चुनाव कर नई कार्यकारणी का गठन किया गया। पाली राजस्थान गौ सेवा समिति पाली के निर्देशानुसार एक दिवसीय बैठक जिले के बीजोंवा महावीर गौशाला परिसर में समिति के जिला अध्यक्ष गिरधारी सिंह पीलवा के मुख्य आतिथ्य एवं गौशाला के अध्यक्ष युगराज जैन, डॉ. राजकमल पारीक एवं चंदन सिंह राजपुरोहित के सानिध्य में आयोजित हुई। इस अवसर पर रानी तहसील इकाई के चुनाव कर नई कार्यकारणी का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष गिरधारी सिंह पीलवा ने राजस्थान सरकार से मांग की है कि प्रत्येक संयुक्त निदेशक पशुपालन कार्यालय में गोपालन विभाग का एक अलग प्रभाग होना चाहिए इससे गोपालन विभाग कार्य सुचारू रूप से हो सकेगा एवं इसके होने से गौशालाओं को सही समय पर अनुदान भी मिल सकेगा उन्होंने बताया कि इसमें अधिकारी एवं कर्मचारी गण की भी नियुक्ति होनी चाहिए। विभाग एवं गोपालन विभाग अलग-अलग कार्य होने से गौशालाओं का काम आसानी से हो सकेगा ।उन्होंने गौशालाओं को विभिन्न कार्यों की, जिससे अनुदान आसानी से मिल सके विस्तृत जानकारी दी पाली जिला पशु क्रूरता निवारण समिति के निवर्तमान कार्यकारिणी सदस्य डॉ राजकमल पारीक ने गौशालाओं की विभिन्न समस्याओं व अनुदान के बारे में जानकारी दी। पशुपालन विभाग के चंदन सिंह राजपुरोहित ने अनुदान में विभिन्न होने वाली गलतियां, अनुदान बिल बनाने के जरूरी नियम ,दस्तावेज एवं सावधानियां तथा अनुदान के लिए आने वाले दिशा निर्देशों को भी सावधानी पूर्वक अध्ययन करने की जरूरत बताई। कर सलाहकार एवं लायंस क्लब के प्रोजेक्ट डायरेक्टर घीसू लाल चौधरी ने गौशालाओं को आगाह किया कि चालू वित्तीय वर्ष से प्रत्येक ट्रस्ट गौशालाएं एवं संस्थाएं ध्यान दें कि देवस्थान विभाग में रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक हो गया है इसके अभाव में इनकम टैक्स का नोटिस भी मिल सकता है। विभिन्न गौशालाओं वालों ने अपनी समस्याओं को रखा जिसका मुख्य वक्ताओं ने समाधान बताया। कार्यक्रम से पूर्व सभी प्रतिभागियों ने गौ माता को तिलक लगाया माल्यापर्णकर पूजा कर गौमाता की मूर्ति की आरती की। इस अवसर पर लायंस क्लब के सदस्य हरीशसुराणा एवं जुगराज पुनमिया , बस्ती राम वैष्णव,कमलेश रावल, कमलेश रायसोनी ,लेखराज देवासी नेमीचंद सुथार ,बालकृष्ण शर्मा सेसा राम राठौड, उदाराम चौधरी, अशोक सिंह,कार्यक्रम के संयोजक आनंद सिंह टेवाली व स्थानीय गोभक्त मौजूद रहें ।
Sunil Dutt Trivedi