सोजत निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन
सोजत निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत। सोजत सेवा मण्डल सोजत ,जी सी एस अस्पताल अहमदाबाद व सांखला क्लिनिक जैतारण के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय वृद्धाश्रम में सेवा ही हमारा धर्म की कड़ी में मानव सेवा को ध्यान में रखते हुए गरीब, वृद्ध एवं जरुरतमंद मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवा के भाव को लेकर निशुल्क परामर्श शिविर अनुभवी डॉ हिमांशु सांखला जनरल मेडीसीन, डॉ कृपा पुरोहित सांखला ह्रदय रोग, डॉ श्लोक शाह हड्डी एवं जोड़ रोग , डॉ शौनक चच्चा जनरल सर्जन आदि ने सेवाएं दी गई। सेवा मण्डल के मंत्री पुष्पतराज मुणोत ने बताया कि शिविर में 80 मरीजों की स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क चिकित्सा परामर्श ,ब्लेड प्रेशर, ब्लड शुगर जांच के साथ मेडिसिन भी मुहैया कराया गया। महेंद्र सांखला जैतारण ने बताया कि शिविर में चिकित्सक सहायक के रूप में अक्षय पंचाल, महिपाल सिंह वाघेला, हेमंत शर्मा, नवीन वैष्णव, तरुण सांखला, सुनील कुमार आदि ने सेवाएं दी गई।
निःशुल्क चिकित्सा शिविर को सफल बनाने में सेवा मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण राम गहलोत, उपाध्यक्ष देवीलाल सांखला, ताराचंद सैनी,राजेन्द्र चौहान, जगदीश सिंह गहलोत,नन्द किशोर अग्रवाल, चम्पा लाल सांखला,पारसमल प्रजापत, लक्ष्मण प्रजापत, ताराचंद सांखला, गणपत लाल गहलोत, कानाराम सांखला, महेंद्र गहलोत, चेनराज सांखला, अशोक सांखला, खीवराज सांखला आदि का सम्पूर्ण सहयोग रहा।