प्राधिकरण सचिव भाटी ने किया जिला कारागृह पाली का निरीक्षण*

प्राधिकरण सचिव भाटी ने किया जिला कारागृह पाली का निरीक्षण*

*प्राधिकरण सचिव भाटी ने किया जिला कारागृह पाली का निरीक्षण*

पाली, 20 मई। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी द्वारा जिला कारागृह पाली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागृह में कुल 99 बंदी निरुद्ध पाए गए।

निरीक्षण के दौरान सचिव भाटी ने बंदियों से संवाद कर कारागृह में उपलब्ध भोजन, चिकित्सीय सुविधाएं, पेयजल एवं सफाई व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी बंदी निजी अधिवक्ता करने में असमर्थता या विधिक सहायता के अभाव में बिना अधिवक्ता के निरुद्ध न रहे। इसके लिए बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

सचिव भाटी ने बंदियों से घटना/आरोपित अपराध के समय उनकी आयु के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान किसी भी बंदी द्वारा अपने विधिक अधिकारों के हनन से संबंधित कोई शिकायत प्रस्तुत नहीं की गई।

इस अवसर पर प्रभारी जिला कारागृह रामजीवन कटाणियां, जेल डिस्पेंसरी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहनलाल तथा जेल विजिटिंग लॉयर अल्ताफ हुसैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।