किशोरी व्यक्तित्व शिविर में बनाए रखे अनुशासन -दत्ता भांदुर्गे भाऊ आज से 7जून तक चलेगा शिविर
किशोरी व्यक्तित्व शिविर में बनाए रखे अनुशासन -दत्ता भांदुर्गे भाऊ आज से 7जून तक चलेगा शिविर
जोधपुर / गीता परिवार जोधपुर शाखा द्वारा सृजन कार्यक्रम के तहत जनपयोगी रातानाडा माहेश्वरी भवन में आज से प्रारंभ हो रहें हैं। किशोरी व्यक्तित्व व कौशल विकास के पांच दिवसीय केम्प में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला माहेश्वरी महिला मंडल जोधपुर के सहयोग से आयोजित इस आवासीय शिविर में , 250 किशोरियों का हिस्सा ले रही हैं ।जिनके आवास व सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। 3 से 7 जून तक कई कार्यक्रम कार्यक्रम होंगे मंगलवार को आयोजित बैठक में दत्ता भांदुर्गे भाऊ ने कहा कि शिविर में अनुशासन का पूर्ण पालना आवश्यक हैं किशोरियों से परिवार जन भी सम्पर्क नहीं करेँगे।आवश्यक परिस्थिति में अध्यक्ष व संबंधित पदाधिकारी की परमिशन लेनी होगी। किशोरियों के व्यक्तित्व में निखार लाने के लिए कई विद्वान व विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। कार्यकर्ताओं को समन्वित रूप से सभी दिए दायित्व समयबद्ध तरिके से निभाना होगा। बच्चों का ध्यान रखना सबकी जिम्मेदारी हैं। उनके आवास व भोजन की समुचित व्यवस्था हो। बच्चे बडो से सिखते हैं इसलिए कार्यत्रताओं को अनुशाषित तरिके से कार्य किया जाए। गीता परिवार जोधपुर की अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोनी ने बताया 3 जून बुधवार को प्रातः 9.30 से 11 बजे उद्घाटन समारोंह के मुख्य अतिथि आयुक्त शरत कविराज होंगे। पंच दिवसीय शिविर की पूरी तैयारियां करली गईं हैं सभी संबंधित समितियों को जिम्मेदारी दी गईं हैं जिला माहेश्वरी महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती नीलम भूतडा और उनकी टीम का पूर्ण सहयोग मिल रहा हैं। शिविर में प्रतिदिन योग सोपान / सूर्य नमस्कार /ज्ञानेंद्रिय संर्वधन दत्ता भांदुर्गे द्वारा सवेरे 6 बजे से 7 बजे तक करवाया जाएगा। इस बीच 6 जून को लाफ़्टर योगा श्रीमती अंजली तापड़ीया द्वारा सिखया जाएगा।प्रातः 8.45 से 9.00 बजे तक प्रतिदिन ध्यान एवं उपासना,9.00 से 9.30 बजे तक श्लोक और गीता संथा डॉ.कमलवाड़ा कौशल और श्रीमती मनीषा शर्मा द्वारा करवाया जाएगा।
इसी दिन को नेपकीन फोल्डिंग श्रीमती अंजली तापड़ीया द्वारा, दोपहर 3.15 से 4.30 तक श्रीमती काजल हिंदुस्तानी द्वारा मिथ्या प्रेम का प्रलोभन पर व्याखान होगा।3 से 6 जून तक सांय 4.30 से 5 बजे तक हाई टी, इसी जून को सांय 5 से 6 बजे श्रीमती गोरी अरोड़ा एवं टीम द्वारा साडी ड्रेपिंग / नेल आर्ट, 3 से 6 जून तक सांय 6 बजे से 6.50 प्रतिदिन खेलकूद, सांय 7 बजे से 7.45 तक हनुमान चालीसा व भजन, 3 व 4 जून को होगा। उन्होंने बताया 4 जून को 9.30 से 11बजे तक श्रीमती किरण लड्डा फाइनेंशियल मैनेजमेंट पर व्याख्यान होगा। प्रतिदिन संगमनेर टीम द्वारा आत्मरक्षा और लाठी-काठी, दोपहर 12 से 12.30 बजे प्रतिदिन दत्ता भांदुर्गे द्वारा गोपुरम, 4 जून को जगदीश प्रसाद शर्मा द्वारा आओ गढ़े संस्कारित पीढ़ी व्याख्यान अपरान्ह 2.15 से 3.15 तक दिया जाएगा। इसी प्रकार 5 जून को आर्टिकल इंटेलिजेंस भाग्यश्री चांडक द्वारा, 6 को अनुशाषित जीवन शैली उर्मिला तापड़िया द्वारा, 3 जून को रात 8.45 से 9.45 तक संवाद, काजल हिन्दुस्थानी द्वारा, 4 जून को नाद रस तरुण व टीम द्वारा , 5 जून को सांस्कृतिक एकल नृत्य प्रतियोगिता,6 जून को सांस्कृतिक कृष्ण लीला कार्यक्रम 8.45 से 9.45 तक होगा। 4 जून को 3.15 से 4.30 बजे श्रीमती सिद्धी जौहरी द्वारा टॉक शो, एवं श्रीमती सोनिया तोषणीवाल द्वारा आत्मविश्वास की डोर सफलता के स्वर्णिम व्याख्यान तथा रगोली श्रीमती शिल्पी सोलंकी, श्रीमती सुरभि सोनी, श्रीमती निधी सिंह सिखाई जाएगी।सुश्री मीनाक्षी सहरावत हमारी संस्कृति, हमारी विरासत व्याख्यान दिया जाएगा।ध्यान एवं उपासनाश्रीमती अंजली तापड़ीया द्वारा उत्सव जीने की कला पर व्याख्यान दिया जाएगा। श्रीमती मधुबाला जैन गिफ्ट पैकिंग सिखाएगी।भाग्यश्री चांडक द्वारा साइबर सिक्योरिटी के संबंध में जानकारी देगी।
इसी प्रकार 7 जून को डॉ. बीना गोयल द्वारा आहार - विहार शारीरिक सुरक्षा पर व्याख्यान,डॉ निर्मल गहलोत द्वारा लगन से गगन पर व्याख्यान दिया जाएगा।श्रीमती सुनीता राखेचा रेजिन आर्ट श्रीमती अंजली तापड़ीयागिफ्ट बॉक्स मेकिंग श्रीमती उमा झंवर एवं शिवानी पुंगलिया द्वारा फायरलेस कुकिंग 7 जून को सांय 4.00 से 6.00 आनंदोत्सव / समापन समारोंह होगा। प्रतिदिन सांय 8.45 से 9.45 प्रार्थना एवं रात 9.45 से 10.00 आरती होगी। जिला माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष नीलम भूतडा ने बताया - आवास व यातायात व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया हैं आगुन्तको को लाने ले जाने की व्यवस्था की गईं हैं। केम्प के सुचारु एवं सफल संचालन के लिए महिपाल सिंह शेखावत सह सचिव और चंद्रप्रकाश झंवर सचिव कांता करवा कोषाध्यक्ष उमा झंवर उपाध्यक्ष संतोष शर्मा व बजरंग सिंह चारण पूजा राठी सहित समिति इंचार्ज दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।