उपखंड अधिकारी ने किया राजकीय जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

उपखंड अधिकारी ने किया राजकीय जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

उपखंड अधिकारी ने किया राजकीय जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश द्वारा राजकीय जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। उपखंड अधिकारी द्वारा अस्पताल में मौजूद मरीजों से वार्ता की गई । आईसीयू कक्ष, ओपीडी कक्ष, लेबर और न्यू बॉर्न आईसीयू कक्ष, निर्माणाधीन नवीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया गया। मौके पर संबंधित पीएमओ डॉ राजेश गुप्ता उपस्थित रहे। जिन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही दिव्याग सेवा संस्थान में मौजूद दिव्यांगजनों से संवाद किया गया। दिव्यांग सेवा संस्थान के सुरेश मेवाड़ा, रवि मेवाड़ा आदि कई चिकित्सालय स्टाफ उपस्थित थे